फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic diversion because of IPL amtch in Ekana Stadium.

IPL में चेन्नई VS लखनऊ: आज दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Wed, 03 May 2023 09:47 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 May 2023 09:47 AM IST
सार

आईपीएल में आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के मुकाबले के चलते विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है।

विज्ञापन
Traffic diversion because of IPL amtch in Ekana Stadium.
लखनऊ पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईपीएल मैच के चलते बुधवार को दोपहर एक बजे से मैच की समाप्ति (रात करीब आठ बजे) तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि डायवर्जन के दौरान ट्रैफिक संबंधी कोई भी दिक्कत आने पर कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन


कमता की तरफ से आने वाले वाहन
-कमता चौराहे से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन अहिमामऊ रैंप से न उतरकर शहीद पथ पर सीधे जा सकेंगे।
-अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न लेकर कैंट, पीएचक्यू, गोमतीनगर की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन शहीद पथ पर सीधे जाकर मेदांता अस्पताल से यू-टर्न लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

-अहिमामऊ चौराहे पर दोपहर 12 बजे से मैच समाप्ति तक यू-टर्न नहीं ले सकेंगे। अहिमामऊ रैंप से उतरने के बाद बाएं जा सकते हैं।अहिमामऊ रैंप से उतरने के बाद पैलेसियो की तरफ भी यू-टर्न नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कोई मसला 'विराट' और 'गंभीर ' नहीं, यूपी पुलिस ने मीम्स बनाकर डायल 112 का किया प्रमोशन

ये भी पढ़ें - भगवा खेमे में वर्चस्व कायम रखने तो सपा के सामने वजूद की चुनौती, निकायों के नतीजे होंगे अहम


सुल्तानपुर से आने वाले वाहन :
-सुल्तानपुर से आने वाले वाहन अहिमामऊ चौराहे पर न जाकर अमूल तिराहे से ही डायवर्ट किए जाएंगे, ये वाहन लुलु मॉल के पास से शहीद पथ पर चढ़ सकेंगे।
-सुल्तानपुर रोड से पीएचक्यू की तरफ जाने वाले वाहन एचसीएल तिराहे से पैलेसियो अंडरपास की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन अहिमामऊ चौराहे से दाहिनी तरफ टर्न लेकर जाएंगे।

-सुल्तानपुर से स्टेडियम जाने वाले वाहन एचसीएल तिराहे से दाएं मुड़कर जा सकेंगे।
एकल मार्ग : -मलेशेमऊ चौराहे के पास स्थित टनल से आगे पिंक बूथ इकाना स्टेडियम व पैलेसियो मॉल के पास स्थित टनल 12 बजे से मैच समाप्ति तक एकल दिशा मार्ग रहेंगे। इनका केवल इकाना व शहीद पथ पर चढ़ने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
-पीएचक्यू व जी-20 की तरफ के वाहन अहिमामऊ सर्विस रोड पर नहीं जा सकेंगे, ये वाहन अहिमामऊ से जी-20 तिराहा वाली सर्विस लेन एकल दिशा मार्ग रहेगी, जिसका इस्तेमाल मात्र जाने के लिए किया जाएगा। -जी -20 तिराहा से स्टेडियम को जाने के लिए पीएचक्यू की तरफ न जाकर गोमतीनगर की तरफ जाकर यू-टर्न लेकर पिंक बूथ की तरफ से अंदर जा सकेंगे।
- मैच समाप्ति के बाद समस्त वाहन अहिमामऊ और पैलेसियो अंडरपास से होकर जा सकेंगे। यह केवल जाने के लिए होगा।

यहां रहेगा नो पार्किंग जोन
- वाटर टैंक तिराहे से पैलेसियो मॉल की सड़क नो पार्किंग जोन होगी। यहां खड़े होने वाले वाहनों को क्रेन से हटाया जाएगा। इकाना स्टेडियम व पैलेसियो मॉल के सामने कोई भी पार्किंग जोन नहीं होगा। अहिमामऊ चौराहे पर जी-20 तिराहा व पीएचक्यू की सर्विस लेन नो पार्किंग जोन होगी। इकाना के सामने का रैम्प बंद रहेगा।

आपके काम की अन्य जानकारियां
दर्शक अपने टिकट में अंकित पार्किंग का क्यूआर कोड स्कैन कर लेंगे, जिससे पार्किंग व रूट की समस्त जानकारी उनके मोबाइल पर आ जाएगी।
-वाहन पास की पार्किंग पहले से तय स्थल पर की जाएगी, जो पास में अंकित होगा व रंग के हिसाब से मैप में होगी।
-शहीद पथ पर कोई भी वाहन रुक कर न तो सवारी लेंगे और न ही सवारी उतारेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed