{"_id":"62e98abad76ce955a11cf9ab","slug":"traffic-cleared-before-adg-visited-gw-reporters-news-lko642403297","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर एडीजी को क्यों दिखा स्कूलों के बाहर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर एडीजी को क्यों दिखा स्कूलों के बाहर सन्नाटा
विज्ञापन
आयुष्मान पांडेय/मोहम्मद इमरान
राजधानी के कुछ जानेमाने स्कूलों की छुट्टी के वक्त आम आदमी को दोपहर में एक से डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। ऐसे में मंगलवार को एडीजी ट्रैफिक को हालात का निरीक्षण करना था। मगर इससे पहले ही पुलिस ने उनके रूट को वीआईपी मार्ग में बदल दिया। उन्हें वहां न तो कहीं ट्रैफिक जाम मिला और न ही ठेले-खोमचे नजर आए।
एडीजी ट्रैफिक अनुपम कुलश्रेष्ठ मंगलवार को शहर में स्कूलों के बाहर ट्रैफिक समस्या का जायजा लेने निकले थे। ऐसे में उनके निरीक्षण का नक्शा पहले से जारी कर दिया गया। इसके बाद पुलिस की तरफ से उस मार्ग के ट्रैफिक जाम को पूरी तरह साफ कर दिया गया। ऐसे में सवाल यह है कि स्कूल के बाहर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को एडीजी कैसे समझ पाएंगी।
छुट्टी से एक घंटे बाद पहुंचीं
सभी स्कूलों के बाहर छुट्टी के वक्त ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में एडीजी ने निरीक्षण का वक्त स्कूल की छुट्टी के एक घंटे बाद रखा। ऐसे में न तो उन्हें किसी स्कूल के बाहर अभिभावक मिले, न तो ट्रैफिक जाम की समस्या। लोरेटो कॉलेज से शुरू हुआ निरीक्षण हजरतगंज, 1090 चौराहा, सीएमएस चौराहे से होते हुए जयपुरिया स्कूल के पास खत्म होना था। ऐसे में पुलिस की तरफ से इस मार्ग पर लगने वाले सभी ठेले-खोमचे समय से पहले हटा दिए गए। इन्हें गलियों में या अन्य स्थानों पर शिफ्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
एडीसीपी ने दौड़ाकर कराया बाइक का चालान
पॉलीटेक्निक चौराहे पर एडीसीपी नॉर्थ अनिल यादव ने अभियान चलाया। उन्होंने इस दौरान चौराहे पर अतिक्रमण करके वाहन खड़ा करने वालों को चेतावनी दी। उन्होंने तीन बाइक से जा रहे तीन युवकों को दौड़ा कर पकड़ा और उनका चालान कराया। (संवाद)