{"_id":"6a63d589c3f43c177c070e2c","slug":"traffic-arrangements-to-change-today-due-to-the-72-coffin-procession-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1844440-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 72 ताबूत के जुलूस के कारण आज बदला रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 72 ताबूत के जुलूस के कारण आज बदला रहेगा यातायात
विज्ञापन
लखनऊ। इस्लामी माह के दसवीं सफर पर शनिवार को शाम पांच बजे से 72 ताबूतों का जुलूस निकलेगा। इसके अलावा दरिया वाली मस्जिद में रात आठ बजे से आग का मातम होगा। इसकी वजह से पुराने लखनऊ में यातायात परिवर्तित रहेगा। शनिवार को दोपहर तीन बजे से रात 12 बजे तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस स्कूली वाहन, शव वाहन, एंबुलेंस आदि को निकलवाएगी।
0 डालीगंज चौराहा, शाहमीना तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन जिन्नातों वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट पुलिस चौकी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाना होगा।
0 रूमी गेट पुलिस चौकी चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन बड़ा इमामबाड़ा, जिन्नातों वाली मस्जिद की तरफ नहीं जाएंगे। ये कुड़ियाघाट गेट, नया पक्का पुल, खदरा तिराहे से होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
0 खदरा तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन पक्का पुल चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये नया पक्का पुल होते हुए रूमी गेट पुलिस चौकी चौराहा, चौक चौराहा होकर जाएंगे।
0 डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग की तरफ से बसें खदरा, पक्का पुल चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगी। ये चौराहा नंबर आठ, आईटी चौराहा होकर जाएंगी।
0 कोनेश्वर महादेव मंदिर तिराहे की तरफ से बड़े वाहन घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये चौक चौराहा होकर जाएंगे।
0 सिंचाई विभाग यूटर्न से वाहन टीले वाली मस्जिद, जिन्नातों वाली मस्जिद की तरफ नहीं जाएगा। ये वाहन सिंचाई विभाग से यूटर्न लेकर कुड़ियाघाट होते हुए जा सकेंगे।