{"_id":"677453d458f57c99e00a32fe","slug":"traders-will-celebrate-the-year-2025-as-the-year-of-self-respect-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1016940-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वर्ष 2025 को व्यापारी स्वाभिमान वर्ष के रूप में मनाएंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वर्ष 2025 को व्यापारी स्वाभिमान वर्ष के रूप में मनाएंगे व्यापारी
Wed, 01 Jan 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
लकनऊ। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने वर्ष 2025 को व्यापारी स्वाभिमान वर्ष के तौर पर मनाने का फैसला लिया है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि 6-7 जनवरी को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के 150 से अधिक प्रमुख व्यापारी नेता शामिल होंगे और व्यापारी स्वाभिमान वर्ष के सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप देंगे। देशभर के 48 हजार से ज्यादा व्यापारिक संगठन इस वृहद योजना को लागू करने के लिए जुटेंगे। देश के 9 करोड़ से अधिक व्यापारियों को एक मंच पर लाने का यह प्रयास है। इसमें व्यापारियों की समस्याओं पर देशभर में जागरुकता अभियान चलाकर सरकारों से संवाद कर हितकारी नीतियों की मांग होगी। देश भर में व्यापारियों के योगदान को सम्मानित के लिए विशेष सम्मान समारोह, व्यापारिक ज्ञान बढ़ाने के लिए संगोष्ठी व कार्यशालाएं, स्थानीय व्यापार के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।