फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traders protested against the raids conducted by GST officers

Lucknow News: जीएसटी अफसरों की छापामारी का व्यापारियों ने जताया विरोध

Tue, 26 Aug 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Traders protested against the raids conducted by GST officers
अमरनाथ मिश्र।
लखनऊ। जीएसटी विभाग ने पंजीकृत फर्मों की जांच के लिए औचक छापामारी का अभियान शुरू किया है। व्यापारी इसके विरोध में आ गए हैं। लखनऊ व्यापार मंडल ने कहा है कि अफसरों को बाजारों में जांच नहीं करने देंगे।
विज्ञापन

लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अधिकारी दुकानों का निरीक्षण कर जीएसटीएन नंबर चेक कर रहे हैं। ऐसा कोई कानून जीएसटी में नहीं है। पहले दुकान पर जाकर वारंट दिखाना होता है, फिर जांच होती है। पहले से मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों को परेशान करना ठीक नहीं है। हम ऐसा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


वैट से जीएसटी में आए आठ लाख व्यापारियों के भौतिक सत्यापन के बाद ही पंजीकरण हुआ था। जीएसटी में भी सबका भौतिक सत्यापन हुआ है। मिश्र ने कहा कि अमेरिका, चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने वाले व्यापारियों पर जीएसटी विभाग का कहर बरपाना समझ के बाहर है। कहा कि ऑनलाइन कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। जीएसटी विभाग के तुगलकी फरमान का लखनऊ व्यापार मंडल विरोध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed