{"_id":"6a345b72b720845d1307f87e","slug":"tractor-driver-injured-in-beating-dies-lucknow-news-c-13-lko1096-1788654-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पिटाई से घायल ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पिटाई से घायल ट्रैक्टर चालक की मौत
Fri, 19 Jun 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
गोसाईंगंज। जमालपुर कुर्मियान गांव में चार जून को पड़ोसी की पिटाई से घायल ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार रावत (49) की बृहस्पतिवार सुबह केजीएमयू में मौत हो गई।
इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के अनुसार, चार जून की रात संतोष का पड़ोसी दीपक द्विवेदी से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर दोनों में मारपीट हुई। ग्रामीणों ने शांत कराकर दोनों को घर भेज दिया था। कुछ देर बाद दीपक घर से निकला और संतोष के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया। घायल संतोष को निजी अस्पताल ले जाया गया। बुधवार दोपहर उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। संतोष के परिवार में मां रामरती, पत्नी संगीता और बेटा वंश हैं। वंश ने आरोपी दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में एससी एसटी की धाराएं बढ़ाई गईं। मामले की विवेचना एसीपी गोसाईंगंज को सौंप दी गई।