फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tractor caught in accident in barabanki, three burnt, hospital refer

बाराबंकी : अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर में लगी आग, तीन झुलसे, अस्पताल रेफर

Mon, 13 May 2019 06:14 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 13 May 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
tractor caught in accident in barabanki, three burnt, hospital refer
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर में लगी आग - फोटो : अमर उजला
बाराबंकी के बेलहरा क्षेत्र के ग्राम झंझरा दौलत पुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया । पलटते ही उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर दौड़े ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आग से झुलसे तीनों लोगों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। मरीजों की हालत गम्भीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम झंझरा चौराहे के करीब झंझरा दौलतपुर मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक ने अचानक मोड़ने की कोशिश की, जिसमें ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर पलटते ही डीजल टंकी से रिसने लगया और आग लग गयी। इसमें ट्रैक्टर चालक विजय (28) सहित ट्रैक्टर पर सवार रंजीत (13), मोहन (30) आग की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गये। आस पास के लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग से झुलसे लोगों को इलाज के लिए सूरतगंज सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed