{"_id":"6a345b99b4826d7444071bfc","slug":"touts-took-the-patient-away-from-kgmus-trauma-center-lucknow-news-c-13-lko1096-1789340-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर से मरीज को ले गए दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर से मरीज को ले गए दलाल
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर के बाहर दलाल फिर सक्रिय हो गए हैं। बुधवार देर रात बेड न मिलने पर दलाल एक मरीज को बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उधर, केजीएमयू प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
हरदोई के शंभू दयाल को सांस लेने में तकलीफ और पेट फूलने की शिकायत थी। गंभीर हालत में परिवारीजन उन्हें एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां बेड खाली न होने से डॉक्टरों ने शंभू दयाल को भर्ती करने में असमर्थता जताई। इसका फायदा उठाकर दलालों ने परिवार को भरोसे में ले लिया।
आरोप है कि दलालों ने मरीज को ठाकुरगंज स्थित निजी अस्पताल पहुंचा दिया। बुधवार देर रात की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद केजीएमयू प्रशासन हरकत में आया। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। विवि प्रशासन ने मरीजों और उनके तीमारदारों को दलालों से सतर्क रहने की अपील भी की है।