फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tourist police will be available for 24 hours in lucknow

पर्यटकों की सुविधा के लिए 24 घंटे सड़क पर मुस्तैद रहेगी टूरिस्ट पुलिस

Thu, 16 May 2019 04:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 May 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
tourist police will be available for 24 hours in lucknow
पर्यटकों की सुविधा के लिए तैनात की गई टूरिस्ट पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में पर्यटकों की सुविधा को टूरिस्ट पुलिस की मोबाइल टीम 24 घंटे सड़क पर सक्रिय रहेंगी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाने के साथ क्षेत्राधिकारी को चेकिंग के आदेश दिए हैं। बताया कि टूरिस्ट पुलिस की टीम को पर्यटकों से अभद्रता, मारपीट, टप्पेबाजी, जेबकतरी, ऑटो-टैक्सी चालकों द्वारा तय भाड़ा से अधिक की वसूली, छेड़छाड़ आदि पर अंकुश लगाने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


प्रथम जोन की टूरिस्ट पुलिस मोबाइल टीम बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, घंटाघर, रेजीडेंसी, नक्षत्रशाला, सतखंडा, पिक्चर गैलरी में मुस्तैद रहेगी। पहली शिफ्ट सुबह नौ से रात नौ बजे तक और दूसरी शिफ्ट में रात नौ से सुबह नौ बजे तक लगाई जा रही है।

विज्ञापन

tourist police will be available for 24 hours in lucknow
तैनात की गई टूरिस्ट पुलिस - फोटो : अमर उजाला

द्वितीय जोन की टीम चिड़ियाघर, 1090 चौराहा, गोमती रिवर फ्रंट, अंबेडकर पार्क के पर्यटकों की सुरक्षा करेगी। इसका केंद्र 1090 चौराहा रहेगा। पुलिस अधीक्षक उत्तरी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। टीम को पर्यटकों से शिष्टाचार पूर्ण व्यवहार और मार्गदर्शन के आदेश की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed