फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TOURISM BUDDHIST

Lucknow News: ‘बौद्धों के लिए भारत वैसा ही, जैसा मुस्लिमों के लिए मक्का’

Mon, 20 Nov 2023 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 20 Nov 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
TOURISM BUDDHIST
लखनऊ। पर्यटन विभाग की ओर से यूपी प्रेस क्लब में आयोजित बुद्धिष्ट काॅन्क्लेव में ब्रिटेन से आए पर्यटक वांगमो डिक्सी ने कहा कि बौद्धों के लिए भारत वैसा ही है, जैसा मुस्लिमों के लिए मक्का। भारत के कण-कण में सुख और शांति है। भारत दुनिया का सबसे खूबसूरत स्थान है जिसकी तुलना किसी देश से नहीं की जा सकती है।लाइट ऑफ बुद्ध धर्म फाउंडेशन व समन्वय सेवा संस्थान के संयुक्त सहयोग से यूपी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. रिचर्ड डिक्सी ने बताया कि देश-विदेश से बौद्ध पर्यटक यूपी भ्रमण के लिए आ चुके हैं जो सोमवार व मंगलवार दो दिनों के लिए लखनऊ में बौद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। सोमवार सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक पर्यटक भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर शांति उपवन में दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। पर्यटक बौद्ध भिक्षु व उपासक संकिसा में स्तूप के अवशेषों पर बुद्ध पूजा करेंगे और अभिधम्म का पाठ करेंगे। कम्बोडिया, थाईलैंड, लाओस पीडीआर, श्रीलंका, वियतनाम, म्यांमार, जापान, मलेशिया, दक्षिण पूर्व एशिया के देशों से बौद्ध भिक्षुओं व यूरोपीय देश अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील देशों से श्रद्धालु उपासक पर्यटक दल उत्तर प्रदेश के बौद्ध स्थलों का दर्शन एवं त्रिपिटक संगायन, बुद्ध वन्दना और धम्मयात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed