ALERT: इन खूनी सड़क पर रहें सावधान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की शहरी सीमा से जुड़े 10 रास्तों से गुजरना बेहद जोखिम भरा है। यहां संभल कर चलने की जरूरत है।
दरअसल यही वो खूनी सड़कें हैं जो पिछले तीन साल में तीन सौ के करीब लोगों की जानें ले चुकी हैं। टॉप टेन डेंजर जोन में शामिल कामता से मटियारी चौराहे के बीच का रास्ता सबसे ज्यादा खतरनाक है।
तीन साल के आंकड़े बताते हैं कि यहां सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हुई हैं। सुरक्षित सड़क यातायात को लेकर गठित कमेटी ने जो कार्ययोजना तैयार की है, उसमें शहरी सीमा से जुड़े 10 मार्गों को डेंजर जोन के रूप में चिह्नित किया गया है।
बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मंडलायुक्त के निर्देश पर बीते वर्ष जिला प्रशासन, यातायात व सिविल पुलिस, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण विभागों की एक संयुक्त स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गई थी।
इस कमेटी को दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने व इसमें सुधार के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
सूत्रों के अनुसार कमेटी ने रोड सेफ्टी की कार्ययोजना तैयार कर ली है। जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी की संस्तुति के आधार पर मंडलायुक्त को सौंपे जाने की तैयारी है।
ये हैं टॉप टेन डेंजर जोन
कमेटी की तैयार रिपोर्ट में अधिकतम दुर्घटनाओं के आधार पर चिह्नित टॉप टेन में चिनहट, बंथरा, गोसाईगंज, सरोजनीनगर, बीकेटी, मोहनलालगंज व मलिहाबाद को शहर से जोड़ने वाले राजमार्ग के दुर्घटना बहुल जोन में शामिल किया गया है।
1. कामता से मटियारी चौराहे तक का मार्ग
थाना चिनहट क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग 28। यहां हादसे होते हैं 79, मरने वालों की संख्या 47, घायल होते हैं 32।
(आंकड़े औसतन सालाना होने वाले हादसों, उनमें मरने वाले व घायलों के)
2. कस्बा बंथरा
बंथरा थाना क्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग 25। हादसे होते हैं 69, मारे जाते हैं 34, घायल होते हैं 31।
3. कस्बा गोसाईगंज
गोसाईगंज थाना क्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग 56। हादसे होते हैं 51
मारे जाते हैं 3, घायल होते हैं 47।
4. जुनाबगंज
बंथरा थाना क्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग 25। हादसे होते हैं 51, मारे जाते हैं 27, घायल होते हैं 29।
5. शहीद पथ
गोसाईगंज थाना क्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग शहीद पथ। हादसे होते हैं 45, मारे जाते हैं 31, घायल होते हैं 29।
6. गौरी बाजार
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग 25। हादसे होते हैं 45, मारे जाते हैं 28, घायल होते हैं 31।
7. कटी बगिया
बंथरा थाना क्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग 25। हादसे होते हैं 44, मारे जाते हैं 20, घायल होते हैं 21।
8. इंदौराबाग मोड़
बीकेटी थाना क्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग 40। हादसे होते हैं 33, मारे जाते हैं 24, घायल होते हैं 25।
9. गोपालखेड़ा
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग 24 बी। हादसे होते हैं 29, मारे जाते हैं 33 घायल होते हैं 15।
10. महमूद नगर ढाल
मलिहाबाद , राष्ट्रीय राजमार्ग 25। हादसे होते हैं16, मारे जाते हैं 24, घायल होते हैं 5।