फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for today for 27 June.

Top News of UP: ओवैसी की पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगी मायावती, बीते 24 घंटे में 222 नए संक्रमित मिले

Sun, 27 Jun 2021 05:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Jun 2021 05:14 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी की पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगी। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को अपनों से ही चुनौती मिल रही है।

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for today for 27 June.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्पष्ट कर दिया है कि वो ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से गठबंधन नहीं करेंगी। वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना के नए 222 संक्रमित मिले हैं। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन


मायावती ने दी सफाई- ओवैसी की पार्टी के साथ नहीं करेंगे गठबंधन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से मिलकर यूपी का विधानसभा चुनाव लड़ने की बात पूरी तरह से मनगढ़ंत है। इसमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है। बसपा स्पष्ट कर चुकी है कि पंजाब को छोड़कर यूपी और उत्तराखंड प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव या आम चुनाव में बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करके नहीं लड़ेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में 222 नए कोरोना संक्रमित मिले, प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3165
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 222 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 169 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन
विज्ञापन


जिपं अध्यक्ष चुनाव: विरोधियों के साथ असंतुष्ट भी दे रहे भाजपा को चुनौती, कई जिलों में टिकट न मिलने से नाराज हैं नेता
भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कई चुनौतियां भी हैं। विपक्ष की लामबंदी तो है ही, साथ में टिकट न मिलने से नाराज असंतुष्ट भी चुनौती खड़ी करेंगे। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव न लड़ने की घोषणा कर चुकी सुभासपा और आम आदमी पार्टी (आप) के साथ नाराज बैठे भाजपाइयों पर सपा नजर गड़ाए है। ऐसे में कई जिलों में भाजपा उम्मीदवारों को दो मोर्चों पर चुनाव लड़ना पड़ रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर:  


निषाद पार्टी के अध्यक्ष की दादागिरी, आवासीय बिल्डिंग में विरोध के बावजूद पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया
यूपी के चुनाव में भाजपा से खुद को उप मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने की मांग करने वाले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने सोसाइटी के लोगों के विरोध के बावजूद लखनऊ के विभूतिखंड स्थित पार्श्वनाथ प्लेनेट बिल्डिंग के फ्लैट में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर: 

राष्ट्रपति के आगमन पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान
राष्ट्रपति के 28 व 29 जून को लखनऊ भ्रमण एवं प्रवास के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत छोटे-बड़े वाहनों के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था बनाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed