फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for today for 27 July.

Top news of UP: यूपी में सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी एनसीपी, मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Tue, 27 Jul 2021 06:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Jul 2021 06:59 PM IST
सार

यूपी चुनाव को लेकर अलग-अलग दलों के बीच गठबंधन को लेकर कोशिशें शुरू हो गई हैं। मंगलवार को एनसीपी ने यूपी में चुनाव लड़ने की बात कही। यहां पढ़ें सोमवार की प्रदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for today for 27 July.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी चुनाव को लेकर अलग-अलग दलों के बीच गठबंधन को लेकर कोशिशें शुरू हो गई हैं। मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का एलान किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव केके शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बुरा हाल है। इसे सुधारना होगा। यहां समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर हम चुनाव लड़ेंगे। इस बाबत सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात भी हो गई है और अब केवल सीटों का चयन होना है। वहीं, यूपीएटीएस ने मंगलवार को मानव तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यहां पढ़ें सभी प्रमुख खबरें:
विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: अखिलेश को मिला शरद पवार का साथ, सपा के साथ गठबंधन करेगी एनसीपी
यूपी के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। मंगलवार को लखनऊ में प्रेस वार्ता में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव केके शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने यह बात कही। केके शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बुरा हाल है। इसे सुधारना होगा। यहां समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर हम चुनाव लड़ेंगे। इस बाबत सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात भी हो गई है और अब केवल सीटों का चयन होना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: बांग्लादेश से मानव तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना सहित तीन गिरफ्तार
यूपीएटीएस ने मंगलवार को मानव तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग बांग्लादेश से रोहिंग्या के साथ ही महिलाओं व बच्चों को अवैध रूप से भारत लाकर बेचते थे। मानव तस्करी के इस गिरोह को पकड़ने के लिए यूपीएटीएस के 30 अधिकारियों ने 36 घंटे से अधिक का ऑपरेशन किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: छह दिनों से चल रही स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल स्थगित, एंबुलेंस कर्मियों की जारी, छह को किया गया बर्खास्त
उत्तर प्रदेश में छह दिनों से चल रही स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल मंगलवार दोपहर बाद स्थगित कर दी गई। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद से वार्ता के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया। दूसरी तरफ एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल अब भी जारी है। इस दौरान एस्मा लागू होने की वजह से 6 एंबुलेंस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया और एंबुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हनुमान पांडे सहित 11 के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज करा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

हेल्थ अपडेट: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत स्थिर पर गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया हालचाल
लखनऊ एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर आईसीयू में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत स्थिर है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। मंगलवार को उनका हालचाल लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे। योगी अब तक कई बार अस्पताल आ चुके हैं। वो यहां आते हैं और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य का हाल जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर 


यूपी चुनाव 2022: मायावती बोलीं- बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन से विरोधियों की नींद उड़ी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा शुरू किए गए ब्राह्मण सम्मेलन से विरोधियों की नींद उड़ गई हैं जिसके कारण वो इसे रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सम्मेलन जिसे प्रबुद्घ वर्ग संगोष्ठी भी कहा जाता है के प्रति लोगों के दिखाए जा रहे उत्साह से यह स्पष्ट है कि ब्राह्मण समाज का बसपा पर सहज विश्वास है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed