फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for today 12 July.

Top News of UP: 26 जुलाई तक रिमांड पर लिए गए आतंकवादी, बीते 24 घंटे में 100 से भी कम मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 12 Jul 2021 05:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Jul 2021 05:39 PM IST
सार

लखनऊ में गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों को रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रदेश में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से भी कम हो गई है। लखनऊ पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for today 12 July.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गिरफ्तार किए गए अलकायदा से जुड़े दो आतंकवादियों को कोर्ट ने 26 जुलाई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी। वहीं, सोमवार को प्रदेश में नए मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 100 से भी कम हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के नियंत्रण पर खुशी जताई है। यहां पढ़ें आज की सभी खबरें:
विज्ञापन


26 जुलाई तक रिमांड में लिए गए अलकायदा के आतंकवादी, कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश हुए थे
यूपीएटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों मशीरुद्दीन और मिनहाज को 26 जुलाई तक रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी और उनके साथियों की तलाश होगी। दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच हाई कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में 100 से भी कम मिले नए कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री बोले- एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखें
उत्तर प्रदेश में एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। प्रदेश में हर नए दिन के साथ कोविड महामारी पर नियंत्रण की स्थिति और बेहतर होती जा रही है। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 100 से भी नीचे चली गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 96 कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 112 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में वर्तमान में 1,576 एक्टिव केस हैं। कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6% हो गई है। अब तक 16 लाख 83 हजार से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सेहत में निरंतर हो रहा सुधार, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की मुलाकात
लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में उपचाराधीन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। अस्पताल ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी विधायक को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
भाजपा के महसी विधायक को फोन पर हत्या करने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने 24 घंटे के अंदर हत्या करने की बात कही है। फोन करने वाले ने बताया है कि उसे हत्या करने की सुपारी मिली है। वह मौका पाते ही काम हो अंजाम दे देगा। धमकी भरे फोन की सूचना विधायक ने अपर मुख्य सचिव, डीएम व एसपी को दी है। विधायक की हत्या करने की धमकी की सूचना पर जिले से लेकर राजधानी तक हड़कंप मचा हुआ है। विधायक ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है। विधायक को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी बताया जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर


यूपी: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों ने तांगा और बैलगाड़ी चलाकर किया प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर यूपी कांग्रेस ने महासचिव प्रियंका गांधी के आवाह्नन पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तांगे और बैलगाड़ियां चलाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलों में जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार ने दाम घटाने की मांग की। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed