फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for 6 October.

Top news of UP: एयरपोर्ट से मुश्किल से निकले राहुल गांधी, लखनऊ में पेट्रोल का दाम 100 रुपये पार

Wed, 06 Oct 2021 07:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Oct 2021 07:12 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मृतक किसानों के परिजनों से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी के दौरे पर हैं। वहीं, प्रियंका गांधी के समर्थन में सीतापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for 6 October.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को लखीमपुर दौरे पर हैं। इसके लिए जब वह दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे तो बड़ा राजनीतिक ड्रामा हुआ। प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद भी उन्हें एयरपोर्ट से नहीं निकलने दिया गया। जिस पर वो धरने पर बैठ गए। वहीं, लखनऊ में पहली बार पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर पार कर गया। यहां पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पंजाब-छत्तीसगढ़ के सीएम ने की मुआवजे की घोषणा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखीमपुर खीरी जाने के लिए सीतापुर पहुंच चुके हैं। वह जब लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई जिस पर वह धरने पर बैठ गए। इसके बाद उन्हें अनुमति मिली। इस दौरान उनके साथ पंजाब व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


बड़ी खबर: लखनऊ में पहली बार 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा पेट्रोल का दाम
लखनऊ में पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गया है। यह पहली बार है जब पेट्रोल इतने अधिक दामों पर बिक रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: लखनऊ पहुंचीं उमा भारती, मेदांता में भर्ती महंत नृत्य गोपाल दास का लिया हालचाल
भाजपा नेता उमा भारती ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। पढ़ें पूरी खबर


अयोध्या: जगद्गुरू परमहंसाचार्य का संत समिति द्वारा बहिष्कार, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की कर रहे थे मांग
भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और मुसलमानों व ईसाइयों की नागरिकता रद्द करने की मांग पूरी न करने पर सरयू नदी में जल समाधि लेने की घोषणा करने वाले जगद्गुरू परमहंसाचार्य का संत समिति ने बहिष्कार कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर 

बाराबंकी: हाइवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 19 घायल, एक की हालत ज्यादा गंभीर
गोरखपुर से लुधियाना पंजाब जा रही डबल डेकर बस अयोध्या हाईवे पर मंगलवार देर रात पलट गई। हादसे में करीब 19 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। घायलों में एक की हालत गंभीर है। बाकी अन्य को मामूली चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed