{"_id":"610923f643ab0251804b7554","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-3-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की राजभर से मुलाकात ने मचाई हलचल, प्रशिक्षु पीसीएस को वितरित किए नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की राजभर से मुलाकात ने मचाई हलचल, प्रशिक्षु पीसीएस को वितरित किए नियुक्ति पत्र
Tue, 03 Aug 2021 05:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Aug 2021 05:27 PM IST
सार
यूपी में मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात ने सबका ध्यान खींचा। कयास लगाए जाने लगे कि क्या राजभर फिर से भाजपा के साथ जाएंगे...। यहां पढ़ें सभी बड़ी खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात ने हलचल मचा दी। राजभर इसके पहले गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने प्रशिक्षु पीसीएस अफसरों को नियुक्ति पत्र सौंपा। यहां देखें सभी बड़ी खबरें
विज्ञापन
यूपी: अमित शाह से मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले ओम प्रकाश राजभर, सियासी सरगर्मियां तेज
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। उनके साथ भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह भी मौजूद थे। चर्चा है कि इससे दो दिन पहले राजभर ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। इसके बाद उनकी मुलाकात स्वतंत्र देव से हुई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने प्रशिक्षु पीसीएस अफसरों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- हर व्यक्ति को न्याय देने का संकल्प लें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों से कहा कि वह पहले दिन से ईमानदारी, पारदर्शिता व न्याय के संकल्प के साथ आगे बढ़े। हर व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लोकभवन में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 2019 बैच के पीसीएस अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद उन्हें संबोधित कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
CBSE 10th Result 2021: 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, निवेदिता और सिद्धि के 99.4 प्रतिशत अंक
सीबीएसई की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। लखनऊ में रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल ग्रुप ऑफ स्कूल्स, लखनऊ की निवेदिता व सिद्धि गुप्ता ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आरएलबी के चार छात्रों ने 99 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
आयुष्मान भारत पखवाड़ा: सात दिन में बने 2.46 लाख गोल्डन कार्ड, पांच लाख तक का करा सकते हैं इलाज
उत्तर प्रदेश में चल रहे आयुष्मान भारत पखवाड़े अभियान के तहत सात दिन में 2.46 लाख लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। यह पखवाड़ा नौ अगस्त तक चलेगा। इस दौरान जिन लोगों को प्रधानमंत्री का पत्र मिला है, वे अपने आसपास लगने वाले शिविर में जाकर मुफ्त में कार्ड बनवा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ विश्वविद्यालय: स्नातक परीक्षाओं से टकरा रहीं प्रतियोगी परीक्षाएं, परेशान छात्र कर रहे टालने की मांग
लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रही स्नातक परीक्षाओं के साथ ही इस माह एक के बाद एक कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित हो रही हैं। अब स्नातक परीक्षाओं से कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि टकरा रही है। या फिर ऐसा भी है कि विद्यार्थियों का एक पेपर उनके गृह जनपद में तो ठीक दूसरे दिन का पेपर विश्वविद्यालय में पड़ रहा है। इससे विद्यार्थी काफी परेशान हैं। वे ट्विटर से लेकर अधिकारियों के कार्यालय में इसकी जानकारी देकर स्नातक परीक्षाओं को टालने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी उन्हें राहत नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर