फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News Of Up: Big decision: Now the funds of central schemes will be kept in commercial banks, the new system will be applicable from July 1

Top News Of Up : बड़ा फैसला : अब कमर्शियल बैंकों में रखी जाएगी केंद्रीय योजनाओं की धनराशि, नई व्यवस्था एक जुलाई से लागू होगी

Thu, 24 Jun 2021 06:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Jun 2021 06:50 PM IST
सार

मिर्जापुर में केशव प्रसाद मौर्या बोले कोई गुमराह करके, विदेशी पैसे का लालच देकर धर्मांतरण करेगा तो होगी कठोर कार्रवाई साथ ही पढे आज यूपी की टॉप फाइव खबरें...

विज्ञापन
Top News Of Up: Big decision: Now the funds of central schemes will be kept in commercial banks, the new system will be applicable from July 1
top 5 news Up - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में एक जुलाई कमर्शियल बैंकों में केंद्रीय योजनाओं की धनराशि रखी जाएगी। मिर्जापुर में केशव प्रसाद मौर्या बोले- कोई गुमराह करके, विदेशी पैसे का लालच देकर धर्मांतरण करेगा तो होगी कठोर कार्रवाई होगी। इसके अलावा यूपी में राष्ट्रपति की सुरक्षा एनएसजी कमांडो की निगरानी में रहेगी, जिसमें 900 जवान तैनात रहेंगे। महाराजगंज में तीन दोस्तों ने किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। उधर, धर्मांतरण प्रकरण में उमर गौतम की लखनऊ स्थित संस्था पर एटीएस ने छापा मारकर अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। पढ़िए यूपी की टॉप फाइव खबरें...
विज्ञापन


बड़ा फैसला : अब कमर्शियल बैंकों में रखी जाएगी केंद्रीय योजनाओं की धनराशि, नई व्यवस्था एक जुलाई से लागू होगी    


केंद्रीय योजनाओं से संबंधित धनराशि अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की जगह कमर्शियल बैंकों में रखी जाएगी। अपर मुख्य सचिव वित्त एस. राधा चौहान ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में 23 सितंबर 2015 के शासनादेश के जरिए व्यवस्था की गई थी कि विभाग राज्य सरकार से प्राप्त होने वाली किसी भी धनराशि को स्टेट बैंक आफ इंडिया सहित किसी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में वित्त विभाग की अनुमति के बाद खाता खोलकर रखेंगे। लेकिन केंद्र सरकार ने केंद्र पुरोनिधानित योजनाओं से प्राप्त होने वाली धनराशि शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों में ही रखने का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के 23 मार्च 2021 में दिए गए निर्देश के अनुसार सक्षम शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक जिनकी जिला स्तर पर शाखाएं हों, सिंगल नोडल एजेंसी के अकाउंट के लिए अधिकृत होंगी। प्रशासकीय विभाग द्वारा बैंकों का चयन अपने स्तर पर करके अधिकृत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव वित्त ने शासन के समस्त अपर मुख्य  सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों को केंद्र सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। यह व्यवस्था एक जुलाई से केंद्र पुरोनिधानित योजनाओं की धनराशि के अंतरण, उपयोग व अनुश्रवण में लागू होगी।

मिर्जापुरः केशव प्रसाद मौर्या बोले- कोई गुमराह करके, विदेशी पैसे का लालच देकर धर्मांतरण करेगा तो होगी कठोर कार्रवाई    

कोई गुमराह करके, विदेशी पैसे का लालच देकर धर्मांतरण करेगा तो यूपी कोई चारागाह नहीं है जो चरते रहेंगे। उन पर कठोर करवाई की जाएगी। यह बात उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को मिर्जापुर के जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। 

जनसंख्या नियंत्रण कानून के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। कहा कि ना तो तुष्टीकरण की राजनीति होगी ना ही किसी के साथ भेदभाव किया जाएगा। यूपी के बंटवारे पर केशव मौर्य ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

आगामी ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के बारे में उप मुख्यमंत्री ने  कहा कि न घोड़ा दूर है न मैदान। जिसकी सीटें ज्यादा होंगी वही विजेता होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शानदार और जानदार संबंध है। मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से बहुत अच्छा संबंध है।

यूपी: एनएसजी कमांडो की निगरानी में रहेगी राष्ट्रपति की सुरक्षा, कमिश्नरी के 900 जवान तैनात

टूंडला से होकर गुजरने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा पूरी तरह से एनएसजी कमांडो के हाथों में रहेगी। बाहर से आरपीएफ के कुल 100 जवान टूंडला आ चुके हैं। 200 जीआरपी के जवानों को भी तैनात किया जाएगा। ये जवान टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और इटावा के मध्य निगरानी करेंगे। राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन के गुजरने के दौरान वाहन और जानवर रेल ट्रैक पर न पहुंच सकें, इसका भी ध्यान रखा गया है। इसके लिए रेलवे लाइन के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से अपने पशुओं को घरों में बांधकर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हर एक किलोमीटर की दूरी पर गैंगमैन की टीम को भी लगाया गया है।

चक्र में होगा सुरक्षा घेरा, कमिश्नरी के 900 जवान तैनात
राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरी से 900 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। राष्ट्रपति की सुरक्षा की दृष्टि से तीन मुख्य प्वाइंट्स निर्धारित किए गए हैं, जिसमें सर्किट हाउस, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट शामिल हैं। इन तीनों ही स्थानों पर चार चक्र में सुरक्षा घेरा तैयार किया जाएगा।

वहीं, 25 जून को रेलवे स्टेशन का कैंट साइड एरिया आम जनता के लिए बंद रहेगा, जबकि घंटाघर साइड आवागमन सामान्य दिनों की तरह ही चालू रहेगा। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि सर्किट हाउस के आउटर हिस्से पर सीआरपीएफ का घेरा रहेगा। सीआरपीएफ की दो कंपनी कानपुर आ चुकी हैं और उनकी ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। सर्किट हाउस में ही इंटीग्रेटेड कमांड पोस्ट बनाया जाएगा, जहां से सभी फोर्स के लिए सूचनाओं का अदान प्रदान किया जा सकेगा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एयरपोर्ट पर पहले से ही सीआरपीएफ सुरक्षा बल का घेरा है। एयरपोर्ट पर चार चक्रों में पुलिस समेत अन्य फोर्सों की ड्यूटी लगाई जाएगी।


 

महराजगंज: किशोरी का अपहरण कर तीन दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

महराजगंज जिले में कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार की सुबह किशोरी गांव के एक मकान बदहवास अवस्था में मिली है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपियों के परिजनों को पकड़ कर थाने ले आई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंच कर घटना में लिप्त युवकों को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही।

पीड़िता की मां के अनुसार, कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात को घर के लोग सोए थे, आरोप है कि घर से तीन युवक जबरन लड़की को उठाकर एक मकान में ले गए। जहां तीनों युवकों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। जब घरवाले सोकर उठे तो नाबालिग को खोजने लगे। इस दौरान वह गांव के एक घर में बदहवास अवस्था में मिली।

होश में आने के बाद लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके से तीनों आरोपी फरार हैं। चर्चा है कि दो आरोपी उसी गांव के बताए जा रहे हैं जबकि तीसरा आरोपी बगल के गांव का बताया जा रहा है। तीनों में दोस्ती है।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई किशोरी को पूछताछ के लिए थानें ले आई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवकों के घर पर लगातार छापा डाल रही है। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। पीड़िता के पिता के तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

इस सबंध में सीओ सुनील दत्त दुबे ने लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी तीन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि गैंग रेप का मामला सामने आया है पुलिस जांच में जुटी हुई है। तीनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश की जा रही है। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।


 

धर्मांतरण प्रकरण : उमर गौतम की लखनऊ स्थित संस्था पर एटीएस का छापा, बरामद हुए अहम दस्तावेज

धर्मांतरण के मामले में एटीएस को कुछ अहम जानकारी हाथ लगी है। जिसके आधार पर बृहस्पतिवार को एटीएस की टीम में मलिहाबाद स्थित एक संस्था अल हसन एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन के दफ्तर पर छापे मारे। उमर गौतम इस संस्था में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर तैनात है। एटीएस ने फाउंडेशन के दफ्तर से कुछ अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। यह फाउंडेशन मलिहाबाद के रहमान खेड़ा में एक स्कूल भी चला रहा है, जिसमें छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने का दावा किया गया है। एटीएस को मिली जानकारी के अनुसार इस फाउंडेशन में कुल सात मेंबर हैं। जिसमें इकबाल अहमद नदवी संस्था के अध्यक्ष हैं।

वहीं इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में तह तक जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाए।

बता दें कि 2 दिन पहले यूपी एटीएस ने उमर गौतम और जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में किए जा रहे धर्मांतरण का खुलासा किया था। उमर गौतम दिल्ली के जामिया नगर स्थित बटला हाउस में इस्लामिक दावा सेंटर नामक संस्था का संचालक है। उस पर आरोप है की नोएडा के मूक बधिर स्कूल के दर्जनों छात्रों का धर्मांतरण कराया है। एटीएस उमर और जहांगीर आलम को 7 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed