{"_id":"29138c8682df443657e248a8f5ec0cb3","slug":"top-milk-producers-in-up-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे ज्यादा दूध देकर जीतिए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे ज्यादा दूध देकर जीतिए एक लाख रुपये
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Wed, 30 Oct 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के गन्ना संस्थान सभागार में बुधवार को गोकुल पुरस्कारों का वितरण हुआ। इसमें कई घोषणाएं की गईं, जिसमें आपके लिए भी काफी कुछ है।
विज्ञापन
अगले साल से प्रदेश स्तर पर सर्वाधिक दूध की आपूर्ति करने वाले को पहला पुरस्कार एक लाख रुपये का, दूसरा 75 हजार और तीसरा 51 हजार रुपये का दिया जाएगा।
इन पुरस्कारों की घोषणा प्रदेश सरकार के दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने बुधवार को की।
गोकुल पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सर्वाधिक दूध की आपूर्ति करने वाले को 22 हजार रुपये का पारितोषिक यथावत मिलता रहेगा।
पिछले साल तक यह राशि 11 हजार रुपये थी, जिसे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बढ़ाकर 22 हजार रुपये कर दिया था।
नए पुरस्कारों की घोषणा दुग्ध विकास विभाग के सलाहकार सुनील सिंह यादव के सुझाव पर की गई है। उन्होंने कहा, 'एक लाख लीटर दूध का उत्पादन करने वाले को भी उतना ही पुरस्कार मिल रहा है, जितना कि एक हजार लीटर उत्पादन करने वाले को मिल रहा है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश में न्यूनतम दुग्ध की आपूर्ति 1227 लीटर की गई है, जबकि सर्वाधिक अमरोहा के जीतेंद्र सिंह ने 85 हजार 200 लीटर की आपूर्ति की है।
प्रदेश के दुग्ध आपूर्ति में जीतेंद्र सिंह का पहला स्थान है। फरूर्खाबाद की संतोष राठौर को महिलाओं में पहला स्थान मिला है। उन्होंने 66432 लीटर दूध की आपूर्ति की है।
विज्ञापन
71 जिलों से सर्वाधिक दूध की आपूर्ति करने वाले किसानों को दुग्ध मंत्री ने 22-22 हजार रुपये का चेक और श्री कृष्ण की मूर्ति व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
लखनऊ की बिटाना देवी को इस बार दुग्ध उत्पादन में चौथा स्थान मिला है। वो कई बार प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं। हालांकि, पिछले साल की तुलना में उन्होंने अधिक दुग्ध आपूर्ति की है।