फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Toll tax will increase on many national highways from September one two wheelers and tractors will remain out

Expressway: कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक सितंबर से बढ़ेगा टोल टैक्स, दो पहिया और ट्रैक्टर रहेंगे बाहर

Thu, 25 Aug 2022 10:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Aug 2022 10:24 AM IST
सार

यमुना विकास प्राधिकरण की बुधवार को हुई बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स में वृद्धि का फैसला ले लिया गया। दो पहिया और ट्रैक्टर को इससे बाहर रखा गया है। 

विज्ञापन
Toll tax will increase on many national highways from September one two wheelers and tractors will remain out
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

एक सितंबर से कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स बढ़ेगा। इसके लिए पहले से तय फॉर्मूले के आधार पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण गणना करवा रहा है। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे के लिए प्रस्तावित वृद्धि की  घोषणा बुधवार को कर दी गई। 
विज्ञापन


जिन टोल प्लाजा पर एक अप्रैल को टैक्स में वृद्धि नहीं हुई थी, वहां एक सितंबर से नई दरें लागू होंगी। किसी टोल प्लाजा पर न्यूनतम छह महीने बाद ही टैक्स की दरें बढ़ाई जा सकती हैं। टोल टैक्स में वृद्धि के लिए सभी परियोजना निदेशकों से रिपोर्ट मांगी गई है। 30-31 अगस्त को नई दरों की गणना पूरी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन


उधर, यमुना विकास प्राधिकरण की बुधवार को हुई बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स में वृद्धि का फैसला ले लिया गया। दो पहिया और ट्रैक्टर को इससे बाहर रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी वाहन स्वामियों को एक सितंबर से 10 पैसे प्रति किमी के अनुसार इस एक्सप्रेसवे पर 16 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। व्यावसायिक वाहनों को 25 पैसे और बड़े व्यावसायिक वाहनों को 60 से 95 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त देने होंगे।

सीतापुर जाना होगा महंगा 

सीतापुर हाईवे पर स्थित इटौंजा और खैराबाद टोल प्लाजा पर 31 अगस्त की आधी रात से टोल टैक्स की बढ़ी दरें प्रभावी होंगी। इसमें 5 से लेकर 40 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा प्रदेश के जिन राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर एक अप्रैल को टैक्स में वृद्धि नहीं हुई थी, वहां भी नई दरें लागू होंगी। इसके लिए पहले से तय फॉर्मूले के आधार पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण गणना करवा रहा है। 

यमुना एक्सप्रेसवे के लिए प्रस्तावित वृद्धि की घोषणा बुधवार को कर दी गई। इसके तहत निजी चार पहिया वाहन स्वामियों को एक सितंबर से 10 पैसे प्रति किमी के अनुसार अतिरिक्त भुगतान करना होगा। व्यावसायिक वाहनों को 25 पैसे और बड़े व्यावसायिक वाहनों को 60 से 95 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त देने होंगे।  ब्यूरो  

इटौंजा व खैराबाद टोल प्लाजा 
वाहन श्रेणी    पुरानी दर/नई दर, एक तरफ     पुरानी दर/नई दर, दोनों तरफ 
कार, जीप, वैन    45/50    65/75
मिनी बस    75/85    115/130
ट्रक, बस    155/175    230/260
डबल एक्सल वाहन    245/280    370/420
दस टायर वाहन    330/370    495/555 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed