फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today's weekly ban, instructions not to go out unnecessarily, markets will be completely closed

आज साप्ताहिक बंदी, बेवजह बाहर न निकलने की हिदायत, बाजार पूरी तरह रहेंगे बंद

Sat, 05 Sep 2020 08:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 05 Sep 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Today's weekly ban, instructions not to go out unnecessarily, markets will be completely closed
लॉकडाउन के बाद - फोटो : अमर उजाला
रविवार की साप्ताहिक बंदी पहले की तरह ही लागू रहेगी। लॉकडाउन के नाम पर लोगों की आवाजाही पर कोई रोक तो नहीं लगाई गई है, लेकिन लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह अवश्य दी गई है।
विज्ञापन


दरअसल, रविवार की साप्ताहिक बंदी को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में यह साफ नहीं है कि रविवार को लॉकडाउन रहेगा या नहीं। गृह विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रविवार को ट्रेनों, हवाई सेवा व बसों का संचालन, एक से दूसरे जिलों का आवागमन, हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर यातायात जारी रहेगा लेकिन बाजार व व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। ऐसे में स्थानीय स्तर पर केवल वही दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहन चलेंगे जो आवश्यक होंगे।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पहले दो दिनों की बंदी रहती थी, लेकिन अब केवल रविवार को ही बंदी होगी। लॉकडाउन तो नहीं रहेगा, लेकिन लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलने की हिदायत दी गई है। साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकानों और प्रतिष्ठानों का सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई और अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed