फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   today celebrate savitri Pooja and Shani jayanti

वट सावित्री व्रत और शनि जयंती आज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
today celebrate savitri Pooja and Shani jayanti
लखनऊ। सुहाग की मंगलकामना और दीर्घायु के लिए मनाया जाने वाला वट सावित्री व्रत शुक्रवार को मनाया जाएगा। लॉकडाउन को देखते हुए बृहस्पतिवार को बाजारों, कॉलोनियों और मोहल्लोें में एक फीट से लेकर ढाई-तीन फीट तक की बरगद की डालें खूब बिकीं। लोगों ने 10 से 20 रुपये चुकाकर डालें खरीदी। इसके अलावा शुक्रवार को ही शनि जयंती भी मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य प्रदीप तिवारी ने बताया कि महिलाएं निर्जल व्रत रहकर पति के लिए अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी। सामूहिक रूप से पूजा के बजाय घर में बरगद की डाल लेकर पूजा करना उत्तम रहेगा। डाल तोड़ने से पहले वृक्ष देवता से क्षमा याचना कर डाल तोड़ने का विधान है।     घरों में ही करें शनि स्त्रोत का पाठ ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि जयंती के शुक्रवार को मनाई जाएगी। घरों में ही शनि स्त्रोत का पाठ कर सकते हैं। ज्योतिषी एसएस नागपाल ने बताया कि सूर्य पुत्र भगवान शनि न्याय के देवता हैं। इस दिन शनि पूजन व्रत और शनि की वस्तुओं के दान और शनि के मंत्र जैसे ‘ऊँ शं शनैश्चराय नम:’। प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम:’ के जाप से शनि प्रसन्न होते है। शनि को ज्योतिष में न्यायाधीश कहा गया है। शनि को प्रसन्न करने के लिए पीपल के वृक्ष की पूजा, पीपल के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाना, दीन-दु:खियों, गरीबों और मजदूरों की सेवा और सहायता करनी चाहिए। काली गाय, काला कुत्ता को भोजन कराने, सरसों का तेल, कच्चा कोयला, लोहे के बर्तन, काला वस्त्र, काला छाता, काले तिल, काली उड़द आदि के दान करने से शनि शुभफल देते हैं। भगवान शिव और हनुमानजी की उपासना से भी शनि कष्ट नहीं देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed