{"_id":"603e5a374c772e49bc3e3a21","slug":"tmc-goons-will-be-begging-for-life-after-may-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मई के बाद जान की भीख मांगेंगे टीएमसी के गुंडे : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मई के बाद जान की भीख मांगेंगे टीएमसी के गुंडे : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Tue, 02 Mar 2021 10:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में दो मई के बाद टीएमसी के गुंडे अपनी जान की भीख मांगेंगे। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के 24 घंटे में गौ तस्करी बंद की जाएगी। टीएमसी के शासन में दुर्गा पूजा पर रोक लगाई जाती है। जय श्रीराम का नारा प्रतिबंधित है। जो राम का द्रोही है उसका भारत व बंगाल में कोई काम नहीं है।
सीएम योगी बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद पहली बार वहां मालदा में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ है। ममता बनर्जी केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं होने दे रही हैं। टीएमसी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और चारों ओर अराजकता फैली हुई है। गौ तस्करों को सरकार का संरक्षण है।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की भूमि पर जनता की भावनाओं व भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पश्चिम बंगाल नोबेल पुरस्कार की धरती है। 25-30 साल पहले भारत का नौजवान रोजगार व व्यापार के लिए यहां आता था। लेकिन यहां कि सरकारों ने बंगाल को बर्बाद कर दिया। अब जनता के पास वोट बैंक की राजनीति करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने का अवसर है।
विज्ञापन
योगी से डरी टीएमसी, भीड़ को रोका
बंगाल भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी योगी की लोकप्रियता से डर गई है। उसके कार्यकर्ताओं ने रैली में जा रही भीड़ को रोकने की काफी कोशिश की लेकिन योगी को सुनने काफी संख्या में लोग पहुंचे।