{"_id":"65c93bcc85767b6c9f013be6","slug":"tin-shed-will-be-installed-on-the-platform-raebareli-news-c-101-1-slko1034-110565-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्लेटफार्म पर लगेंगी टिनशेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्लेटफार्म पर लगेंगी टिनशेड
Mon, 12 Feb 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर काफी पुराने यात्री शेड की सूरत बदली जा रही है। यहां पर नया शेड तैयार होगा। प्लेटफार्म नंबर 1-ए पर लगे यात्री शेड की सीमेंट वाली चादरें हटा दी गई हैं। इनकी जगह पर टिनशेड लगाया जाएगा। इससे प्लेटफार्म देखने में खूबसूरत लगेगा, बल्कि शेड के नीचे बैठने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
पुराने शेड के जर्जर होने से खतरा बना रहता था। बारिश में पानी भी टपकता था। इस प्लेटफार्म से चलने वाली ट्रेनें रद्द चल रही हैं, जिससे यात्रियों का आवागमन भी नहीं हो रहा है। शहर के रेलवे स्टेशन पर चार प्लेटफार्मों पर ट्रेनों का ठहराव होता है, जहां यात्रियों की भीड़ लगी रहती है।
इनमें प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन और 1-ए शामिल है। प्लेटफार्म नंबर चार और पांच नया बन रहा है, जहां ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है। इन प्लेटफार्मों का प्रयोग दूसरी दिशा में बनने वाले प्रवेश द्वार के बाद शुरू होगा। प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन से लंबी दूरी की गाड़ियों का आवागमन होता है। प्लेटफार्म नंबर 1-ए काफी छोटा है, जहां आठ कोच वाली ट्रेन ही खड़ी होती है। इस प्लेटफार्म से लोकल ट्रेनों जैसे ऊंचाहार व रघुराज सिंह स्टेशन को जाने और लौटने वाली ट्रेनें चलती हैं।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का संचालन कोहरे की वजह से दिसंबर से निरस्त है। मार्च में ट्रेनें वापस पटरी पर लौटेंगी। इसीलिए प्लेटफार्म नंबर 1-ए के शेड को बदला जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर 1-ए पर बने यात्री शेड में सीमेंट की चादरें लगी हुई थीं, जो काफी पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी थी। बारिश में टपकती थीं। इन चादरों को हटा दिया गया है, ताकि नई चादरें (टिन शेड) लगवाई जा सकें। यह काम इसी महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। मार्च में लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन का कहना है कि प्लेटफार्म नंबर 1-ए का यात्री शेड काफी पुराना हो चुका था, जिसमें सीमेंट की चादरें लगी हुई थीं। इन्हें हटाकर टिनशेड लगवाया जा रहा है। एक पखवारे में टिनशेड लगाने का काम पूरा हो जाएगा।