{"_id":"677d1d62c296869e020426fe","slug":"timings-of-secondary-schools-in-up-have-been-changed-due-to-severe-cold-now-they-will-open-from-10-am-to-3-pm-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: भीषण ठंड के कारण यूपी में माध्यमिक विद्यालयों के समय में किया गया बदलाव; अब इतने घंटे खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भीषण ठंड के कारण यूपी में माध्यमिक विद्यालयों के समय में किया गया बदलाव; अब इतने घंटे खुलेंगे स्कूल
Tue, 07 Jan 2025 09:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Jan 2025 09:00 PM IST
सार
भीषण ठंड के कारण यूपी में माध्यमिक विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया। अब सुबह 10 बजे दोपहर 3 बजे तक स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन
school Demo
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के कारण माध्यमिक विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। सुबह और शाम के समय में आधे घंटे कम किए गए हैं। अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्यालय चलेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव द्वारा जारी लेटर में कहा गया कि प्रदेश में अत्यधिक ठंड व शीतलहर को देखते हुए मकर संक्रान्ति पर्व तक समस्त बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाओं के समय में बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
अभी तक कक्षाएं सुबह 09:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक चलती थीं। अब सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक चलेंगी। सभी विद्यालयों को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
14 जनवरी तक जाड़े की छुट्टियां चल रही
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी डीआईओएस को भेजे निर्देश में कहा है कि मकर संक्रांति पर्व (14 जनवरी) सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालय सुबह 9.30 बजे के स्थान पर सुबह दस बजे से चलेंगे। वहीं दोपहर 3.30 बजे की जगह तीन बजे ही छुट्टी हो जाएगी। 15 जनवरी को माध्यमिक विद्यालयों में पहले से छुट्टी घोषित है। जबकि बेसिक के विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक जाड़े की छुट्टियां चल रही हैं।