फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   timing will change in dubagga mandi of lucknow from 1st june

लखनऊः एक जून से बदल जाएगी दुबग्गा मंडी की टाइमिंग, प्रतिबंधित क्षेत्रों में नहीं खुलेंगी दुकानें

Sat, 30 May 2020 04:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 May 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
timing will change in dubagga mandi of lucknow from 1st june
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लखनऊ में दुबग्गा फल और सब्जी व्यापारी समिति ने शुक्रवार को मंडी के खुलने की समय सारणी में फेरबदल किया है। महामंत्री शाहनवाज हुसैन ने बताया कि एक जून से मंडी की टाइमिंग बदलने के संदर्भ में सभी आढ़तियों, पैकर्स, पल्लेदारों को अवगत करा दिया गया है। नई टाइमिंग आम की लोडिंग को लेकर और सोशल डिस्टेंसिंग के चलते बदली गई है।
विज्ञापन


मंडी सचिव संजय सिंह को लिखित रूप से जानकारी दे दी गई। एक जून से आम बेचने की टाइमिंग रात 8.30 बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक रहेगी। हरी सब्जी एवं तरबूज खरबूज एवं खीरा की टाइमिंग सुबह चार बजे से सुबह 9.30 तक रहेगी। इसके बाद सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक पका आम बिकेगा। इस संबंध में सचिव से वार्ता हुई। 
विज्ञापन


बिना अनुमति दुकान न खोलने के निर्देश
पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने दुकानदारों को बिना अनुमति दुकान न खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ वही दुकानें खुलेंगी, जिन्हें प्रशासन ने अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि शहर में तमाम दुकानदार बिना अनुमति के ही दुकानें खोल रहे हैं, जिससे लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए थाना प्रभारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोग्य सेतु एप करवाएं डाउनलोड  
 डीएम अभिषेक प्रकाश ने राजधानी के सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों से अपील की है कि उनके यहां काम करने वालों और  ग्राहकों को आरोग्य सेतु आैर आयुष कवच एप मोबाइल पर डाउनलोड करवाएं। साथ ही जनपद के समस्त दुकानदारों से भी कहा है कि अपने यहां आने ग्राहकों को आरोग्य सेतु और आयुष कवच एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed