लखनऊः थोक सब्जी व फल मंडी के उठान समय में बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की किसान मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सख्ती से कराने को थोक सब्जी व फल के उठान समय में बदलाव किया गया है। सभी थोक मंडियों में सब्जी की थोक उठान अब रात 12 बजे से सुबह 6 बजे की जगह रात 11.30 बजे से सुबह 5.30 बजे तक होगी।
इसके बाद एक घंटे में मंडियों को खाली कराकर सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके बाद सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक फलों की थोक उठान होगी। एडीएम टीजी वीबी मिश्रा ने चेताया कि इस नियम का पालन न करने पर सीधे कारोबारी के मंडी लाइंसेस को निलंबित कर कार्रवाई की जाएगी।
नवीन गल्ला मंडी, सीतापुर रोड और दुबग्गा मंडी स्थल में भीड़ और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। थोक मंडी में फुटकर विक्रेताओं व क्रेताओं का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
तीन मई तक किराने का सामान मंगाने पर डिलीवरी शुल्क नहीं
लॉकडाउन के दौरान तीन मई तक kirana linker.in से किराने का सामान मंगाने पर कोई डिलीवरी शुल्क नहीं लगेगा। राजधानीवासी तीन मई तक इसका लाभ उठा सकेंगे।
उधर, व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने शहर के रिटेल एवं होलसेल किराना व्यापारियों से वेबसाइट से जुड़ने की अपील की। कहा, वेबसाइट पर जाकर व्यापारी अपना ऑनलाइन स्टोर बना सकते हैं। पहले दिन मंगलवार को वेबसाइट पर सामान बुक करवाने वाले 20 ग्राहकों के घर तक डिलीवरी की गई।