फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Time for joining letters in teachers recruitment.

72,825 शिक्षक भर्ती: इंतजार खत्म, मिलेगा नियुक्ति पत्र

Sun, 18 Jan 2015 12:17 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Time for joining letters in teachers recruitment.

प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षक बनने वालों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने को हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों को तय प्रारूप पर नियुक्ति पत्र देंगे।

विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने जिलों को नियुक्ति पत्र का प्रारूप भेजने के साथ ही बीएसए को रविवार शाम तक हर हाल में नियुक्ति पत्र तैयार कर लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसमें केवल चयनित होने वाले अभ्यर्थी का नाम और जिला भरा जाएगा। वहीं, कई जिलों के डायट प्राचार्यों ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची बीएसए को नहीं दी है जिसकी शिकायत एससीईआरटी से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षकों को सोमवार को नियुक्ति पत्र दिए जाने हैं। इसके लिए बीएसए को जरूरी तैयारियां करने का निर्देश दिया गया है। जिन जिलों में सर्वाधिक पद हैं, वहां किसी बड़े स्थान पर चयिनत अभ्यर्थियों को बुलाकर नियुक्ति पत्र बांटे जा सकते हैं।

गोंडा के टामसन इंटर कॉलेज में सोमवार सुबह 10 बजे से नियुक्ति पत्र बांटने का कार्यक्रम रखा गया है। इसी तरह अन्य जिलों में भी तैयारियां हैं।

इन जिलों में सर्वाधिक मारामारी

Time for joining letters in teachers recruitment.

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में सर्वाधिक मारामारी वहां होगी, जहां अधिक पद हैं। उदाहरण के लिए सीतापुर, लखीमपुर खीरी में 6000-6000, गोंडा में 4000, बहराइच, कुशीनगर में 3600-3600 प्रशिक्षु शिक्षक के पद हैं।

इसी तरह सिद्धार्थनगर 2000, गाजीपुर 2400, महराजगंज व आजमगढ़ 2500-2500, शाहजहांपुर 2800 और हरदोई में 3000 पद हैं।

इसके पहले शुक्रवार को सचिव, बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में  नियुक्ति पत्र देने पर सहमति बन गई है। इसमें कहा गया है कि नियुक्ति पत्र को चयन पत्र माना जाएगा। हालांकि स्कूलों का आवंटन बाद में किया जाएगा।

दरअसल, प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती मामले में आवेदकों ने कई-कई जिलों में आवेदन कर रखे हैं। इसलिए नियुक्ति पत्र के साथ इन्हें तैनाती नहीं दी जा सकती है। कुछ दिनों बाद ही इन्हें स्कूलों का आवंटन कर दिया जाएगा। 27 जनवरी तक इन्हें जॉइन करने का समय दिया जाएगा।

इसके बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए प्रतीक्षा सूची वालों को बुलाया जाएगा। इन्हें 29 जनवरी से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इनको भी स्कूलों का आवंटन कुछ दिनों बाद किया जाएगा।

एनआईसी की मदद से दिया जाएगा अंतिम रूप

Time for joining letters in teachers recruitment.

गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती के लिए चार चरणों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। पात्रों को 19 जनवरी से नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू होगी। डायट प्राचार्यों से चौथे चरण की काउंसलिंग के बाद पात्रों की सूची 17 जनवरी की शाम तक मांगी गई थी।

इसके बाद नेशनल इंफार्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को नामों की सूची देकर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इसके पहले अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें नियुक्ति पत्र बांटने के संबंध में चर्चा की जाएगी।

शिक्षक भर्ती के लिए अब तक चार चरणों की काउंसलिंग हुई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने तीन चरणों की काउंसलिंग में करीब 52 हजार अभ्यर्थियों को प्रशिक्षु शिक्षक के लिए पात्र पाया था।

चौथे चरण में कितनों को पात्र पाया गया है, इसकी सूची डायट प्राचार्यों से मांगी गई है। इसके आधार पर नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू होगी। सचिव बेसिक शिक्षा ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें अंतिम फैसला ले लिया गया है।

महिलाओं के अलावा इन्हें भी मिलेगी प्राथमिकता

Time for joining letters in teachers recruitment.

शुक्रवार को हुई बैठक में एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह, बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा के साथ अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए। इसमें प्रशिक्षु शिक्षकों को तैनाती और प्रशिक्षण देने पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रशिक्षु शिक्षकों को बंद और एकल स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। यानी ऐसे स्कूल जो बंद चल रहे हैं या जिनमें अभी केवल एक शिक्षक है। बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी गई है।

बैठक में यह देखा जाएगा कि ऐसे कितने स्कूल हैं जिनमें शिक्षकों की संख्या कम है। प्रशिक्षु शिक्षकों को इन्हीं स्कूलों में तैनाती दी जाएगी।

महिला, निशक्त और टॉप मेरिट वालों को सड़क के किनारे वाले स्कूलों तथा इसके अलावा अन्य को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में तैनाती दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed