फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tight security on Baqreed

बकरीद पर तैनात होंगे पुलिस के 4662 अधिकारी-कर्मचारी और नौ कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स

Sun, 11 Aug 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tight security on Baqreed
बकरीद पर तैनात होंगे पुलिस के 4662 अधिकारी-कर्मचारी और नौ कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स
विज्ञापन

बकरीद पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुराने लखनऊ के संवेदनशील इलाकों, ईदगाह और मस्जिदों के अलावा बाजारों में पुलिस के 4662 अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही नौ कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स मौजूद रहेगी।
इसके अलावा 300 क्लस्टर मोबाइल का मूवमेंट रहेगा। 42 क्यूआरटी मोबाइल रिजर्व में रखे गए हैं। महत्वपूर्ण स्थानों पर 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। खुफिया तंत्र को सतर्क करने के साथ ही सादे कपड़ों में भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सभी एएसपी, सीओ और थानेदारों को अपने क्षेत्र की ईदगाह और मस्जिदों का भ्रमण कर वहां के मौलाना-मुतवल्लियों से संपर्क करने, उनके मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान करने, प्रतिबंधित जानवरों के बाड़ों को चिह्नित कर वहां के संचालकों को नोटिस देने तथा इलाकाई लोगों से मुलाकात करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वहां सीसीटीवी कैमरे के जरिए संदिग्धों व अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी।
अग्निशमन विभाग की दमकलें मौजूद रहेंगी। पुराने लखनऊ के 18 स्थानों पर सशस्त्र गारद लगाई गई है।
एसएसपी ने बताया कि त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना स्तर पर तीन चरण में पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन किया जा चुका है। पीस कमेटी के जरिए संभ्रांत लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख बाजारों में सुरक्षा और यातायात के इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह बैरीकेडिंग लगवाई गई हैं जिससे तेज वाहन न दौड़ सकें।
सभी सीओ और इंस्पेक्टर अपने साथ एक वीडियो कैमरा रखेंगे जिससे जरूरत पड़ने पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सके।
घुड़सवार पुलिस के जवान बकरीद के दिन सुबह सात बजे से ही अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहेंगे। उनका उपयोग संबंधित थाना प्रभारी गश्त के रूप में करेंगे।
सभी एएसपी व सीओ को संभावित विवादों और उनके कारणों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा तुरंत निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इतने अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे तैनात
13 एसपी व एएसपी, 24 सीओ, 46 इंस्पेक्टर, 08 सीनियर सब इंस्पेक्टर, 715 सब इंस्पेक्टर, 26 महिला सब इंस्पेक्टर, 1086 हेड कांस्टेबल, 2448 कांस्टेबल, 296 महिला कांस्टेबल, सात कंपनी पीएसी व दो कंपनी आरएएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed