कहीं हो न जाए मोदी के 'घर' हादसा, बढ़ी चौकसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी आतंकी संगठनों के निशाने पर होने की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
काशी में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंधों की ताकीद की गई है। राज्य की खुफिया व अन्य जांच एजेंसियों को भी इस बाबत सतर्क रहने को कहा गया है।
पिछले दिनों हुई कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में भी मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव ने सूबे के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को और चौकस करने के निर्देश दिए थे।
अयोध्या, मथुरा और काशी पर है आतंकियों की नजर
जिम्मेदार अधिकारियों से कहा गया था कि वह स्वयं भी सुरक्षा प्रबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर ऊपर भेजें।
हाल ही में वाराणसी के लंका इलाके में कार में विस्फोटकों के बरामदगी के बाद से सुरक्षा प्रबंधों की एक बार फिर समीक्षा शुरू हो गई है।
डीजीपी एएल बनर्जी ने भी पिछले दिनों संबंधित जांच एजेंसियों और खुफिया विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि अयोध्या, मथुरा और काशी की सुरक्षा की बारीकी समीक्षा की जाए और जहां किसी तरह की कमी महसूस की जा रही हो, उसे तत्काल दूर किया जाए।
कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर
उच्च अधिकारियों ने समीक्षा बैठक के दौरान इसी वजह से तीनों जगहों पर अलग से अत्याधुनिक पुलिस नियंत्रण कक्ष की स्थापना कराए जाने का फैसला किया था।
इन कंट्रोल रूमों से सिर्फ धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। यह कंट्रोल रूम जिले के पुलिस कंट्रोल रूम व उच्च अधिकारियों से सीधे जुड़े रहेंगे।
बताते चलें कि अभी हाल ही में वाराणसी में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। पूरी खबर, यहां पर