{"_id":"696561abc5e44abe350ab18a","slug":"thyroid-and-x-ray-tests-stopped-at-civil-hospital-lucknow-news-c-13-lko1070-1556068-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिविल अस्पताल में थॉयराइड व एक्सरे की जांच बंंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिविल अस्पताल में थॉयराइड व एक्सरे की जांच बंंद
विज्ञापन
सिविल अस्पताल।
लखनऊ। सिविल अस्पताल में थॉयराइड और एक्सरे की जांच ठप है। मशीनें खराब होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैथोलॉजी विभाग में भी केवल एक मशीन के भरोसे जांच हो रही है, जिससे सीमित संख्या में ही नमूने लिए जा रहे हैं। मरम्मत के लिए जिम्मेदार कंपनी कई दिनों बाद भी मशीन ठीक नहीं कर पाई है।
सिविल अस्पताल की ओपीडी में रोजाना तीन से चार हजार मरीज पहुंचते हैं, जिनमें से पांच सौ से छह सौ लोगों की जांच की जाती है, मगर थॉयराइड जांच की एक मशीन के खराब होने से मरीजों को लौटना पड़ रहा है। भर्ती और इमरजेंसी मरीजों की थॉयराइड जांच एक ही मशीन से की जा रही है, जिससे पिछले चार दिनों से परेशानी बढ़ गई है।
डिजिटल एक्सरे मशीन भी एक सप्ताह से बंद
इसी तरह, डिजिटल एक्सरे मशीन भी एक सप्ताह से खराब है। अस्पताल प्रशासन ने सोमवार तक मशीन ठीक होने का दावा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इससे ओपीडी के मरीजों के डिजिटल एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। उपकरणों की मरम्मत करने वाली कंपनी सायरेक्स अभी तक दोनों मशीनों को ठीक नहीं कर पाई है। सीएमएस डॉ. डीसी पांडेय ने बताया कि इंजीनियरों ने मशीनों की जांच की है और तकनीकी समस्या दूर कर रही है, जल्द ही जांच सेवाएं बहाल हो जाएंगी।