{"_id":"68d162618c9c5d8f2b0f7ca9","slug":"three-thousand-new-streetlights-will-be-installed-in-the-city-before-diwali-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दीपावली से पहले जगमगाएगा शहर, लगेंगी तीन हजार नई स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दीपावली से पहले जगमगाएगा शहर, लगेंगी तीन हजार नई स्ट्रीट लाइटें
Mon, 22 Sep 2025 08:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Sep 2025 08:21 PM IST
सार
स्ट्रीट लाइटें चार अक्तूबर से लगना शुरू हो जाएंगी। हर वार्ड में 25-25 लाइटें लगेंगी। बीते माह हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया था।
विज्ञापन
हर वार्ड में लगेंगी 25-25 लाइटें।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली से पहले नगर निगम शहर में तीन हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाएगा। इसके लिए ऑर्डर जारी कर दिया गया है। तीन अक्तूबर तक लाइटें आ जाएंगी और चार से लगनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
बीते माह हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया था कि हर वार्ड में दीपावली से पहले से 25-25 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसी तरह दीपावली के बाद भी इतनी ही लाइटें सभी 110 वार्डों में लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग ने लाइटें खरीद ली हैं। मुख्य अभियंता मनोज प्रभात ने बताया कि लाइटों की आपूर्ति तीन अक्तूबर तक हो जाएगी। लाइटों को लगाने और उनकी मरम्मत के लिए 100 कर्मचारी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में थमी मानसून की रफ्तार, पश्चिम यूपी के जिलों में अब बारिश के आसार नहीं; पूर्वानुमान जारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण मामले की सुनवाई 28 तारीख को, शिक्षामित्रों को मिलेगा समर कैंप का पारिश्रमिक
लाइटों की मरम्मत का सामान भी लिया जा रहा
मुख्य अभियंता मनोज प्रभात ने बताया कि नई एलईडी लाइटों के अलावा जो लाइटें पुरानी लगी हैं, उनकी मरम्मत के लिए भी सामान लिया जा रहा है। इन लाइटों की मरम्मत दो महीने से नगर निगम खुद कर रहा है।
नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता मनोज प्रभात का कहना है कि इस समय दुर्गापूजा को लेकर मंदिर, मेला स्थल वाले रूटों पर लाइटों की मरम्मत की जा रही है। नई लाइटें लगाने का काम 10 दिन में शुरू हो जाएगा।