लखनऊः कोरोना पॉजिटिव महिला की हालत स्थिर, तीन और संदिग्ध मरीज मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव महिला डॉक्टर की हालात स्थिर बनी हुई है। वहीं, बृहस्पतिवार को तीन और संदिग्ध मरीज मिले हैं। ओमान व सऊदी अरब से राजधानी लौटे इन यात्रियों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इसके बाद इन्हें तुरंत एयरपोर्ट से ही लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। यहां आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। तीनों का सैंपल केजीएमयू भेजा गया है। अस्पताल निदेशक का कहना है कि एहतियातन जांच कराई गई है। शुक्रवार सुबह रिपोर्ट आने बाद स्थिति साफ होगी।
ओमान से लौटे 38 वर्षीय मऊ निवासी युवक की थर्मल स्कैनर जांच हुई। उन्हें बुखार था आैर सांस फूल रही थी। कोरोना का संदिग्ध मानकर उसे तुरंत एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। एयरपोर्ट पर मौजूद तीमारदारों से भी उन्हें नहीं मिलाया गया।
वहीं, अयोध्या के रुदौली की 64 वर्षीय महिला व 74 वर्षीय बुजुर्ग दुबई से लौटे थे। जांच में कोरोना के लक्षण मिलने पर इन्हें भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक तीनों के परिवारीजनों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे पीड़ितों से दूर रहें और बचाव के सभी जरूरी उपाय करें।
28 दिन तक निगरानी में दंपती
कोरोना पॉजिटिव महिला को केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में उपचार दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को उसके पति का फिर सैंपल लिया गया। दूसरी बार भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। गोमतीनगर निवासी महिला आठ मार्च को पति के साथ टोरंटो होते हुए मुंबई और फिर लखनऊ आई थी।
बुखार, सांस लेने में तकलीफ होने पर बुधवार को तीमारदार इन्हें केजीएमयू ले गए। यहां महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दोनों को भर्ती कर लिया। हालांकि, पति की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बृहस्पतिवार को दोबारा जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। मेडिसिन विभाग के डॉ. डी हिमांशु ने दोनों को 28 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा।
संपर्क में आए 23 लोगों की स्क्रीनिंग
महिला के घर के बाहर पुलिस तैनात
सीएमओ के मुताबिक, महिला डॉक्टर के परिवार में बचे लोगों को घर में आइसोलेट किया गया है। किसी को भी बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। इनमें से किसी भी में लक्षण दिखने पर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। वहीं, परिवार के बचे सदस्य घर से बाहर न जाने पाएं, इसके लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।