फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three send to jail for playing objectionable song during pran pratishtha in Lucknow.

Lucknow: प्राण प्रतिष्ठा के जश्न के दौरान आपत्तिजनक गाने पर डांस, तीन व्यापारियों को सात दिन की जेल

Wed, 24 Jan 2024 11:54 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Jan 2024 11:54 AM IST
सार

पुलिसकर्मियों ने जब आपत्तिजनक गाने बजाने से उन्हें मना किया तो वो पुलिसकर्मियों से ही अभद्रता करने लगे। तीन व्यापारियों को सात दिन के लिए जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Three send to jail for playing objectionable song during pran pratishtha in Lucknow.
डीजे पर आपत्तिजनक गाना बजाकर डांस करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे के पास सोमवार रात प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जश्न के दौरान आपत्तिजनक गानों पर डांस हुआ। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आयोजक व्यापारी पर नामजद एफआईआर की। उसके समेत तीन व्यापारियों को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार किया गया। एसीपी की कोर्ट ने तीनों को सात दिन के लिए जेल भेज दिया।

विज्ञापन


हजरतगंज चौराहे के पास नरही जाने वाले तिराहे पर लगे डीजे पर दोपहर से जश्न मनाया जा रहा था। देर शाम आपत्तिजनक गाने बजाए गए, जिस पर लोग हूटिंग कर नाचते रहे। इसका वीडियो वायरल हो गया। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर डीजे बंद कराया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांच लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, भीड़ नियंत्रण के लिए CM ने खुद संभाली कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: पहले दिन पहुंचे अनुमान से ज्यादा लोग, भीड़ बढ़ने से हुई धक्का-मुक्की, कई श्रद्धालु बेहोश होकर गिरे


आयोजक व्यापारी मोहित गुप्ता पर एफआईआर दर्ज की गई। उसके अलावा व्यापारियों कुलदीप पाल व अभिषेक गुप्ता पर भी शांतिभंग के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। अन्य जो भी इसमें शामिल रहे, पुलिस उनकी जानकारी जुटा रही है।

समझाने पर पुलिस पर ही उग्र हो गए
हजरतगंज चौराहे से चंद कदम की दूरी पर पूरा घटनाक्रम हुआ। यहां भारी पुलिस बल तैनात रहता है। इसके बावजूद आपत्तिजनक गाने बजाए गए। यही नहीं जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया तो आरोपी पुलिसवालों पर ही उग्र होकर अभद्रता करने लगे। तब पुलिस ने गिरफ्तारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed