फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three policemen suspended for asking for money in Inhauna thana in Amethi.

UP: मछली पालक से रिश्वत मांगने के आरोप में दो दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित, 20 हजार मांगे थे

Sat, 22 Jun 2024 01:11 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Jun 2024 01:11 PM IST
सार

पुलिसकर्मियों ने जेसीबी छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक ने सभी को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Three policemen suspended for asking for money in Inhauna thana in Amethi.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तालाब को दुरुस्त करा रहे एक मछली पालक से जेसीबी छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने और रिश्वत न देने पर उसे गलत इल्जाम में फंसा देने की धमकी देने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने दो सब इंस्पेक्टर व एक हेड कांटेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच मुसाफिरखाना सीओ को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।

विज्ञापन


दरअसल इन्हौना थाना क्षेत्र के शेखनगांव निवासी मारूफ अहमद को मछली पालन के लिए एक तालाब पट्टे पर मिला है। मारूफ इस तालाब के बंधे को जेसीबी से दुरुस्त करा रहा था। जेसीबी से काम होने की सूचना पर थाने में तैनात दारोगा अमरचंद्र शुक्ला व वीरेंद्र राय और हेड कांस्टेबल जनार्दन सिंह पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नए रेट जारी: आवास विकास की जमीन 10 फीसदी तक महंगी, वृंदावन और अवध विहार योजना में महंगा हुआ आशियाना बनाना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमरेंद्र कुमार सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर, प्रयागराज के कमिश्नर भी बदले गए


मारूफ का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जेसीबी को बंद कराते हुए उसे छोड़ने के लिए रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत न देने पर पुलिसकर्मियों ने जेसीबी थाने ले जाकर बंद कर दी थी और मारूफ से अभद्रता करते हुए उसे जेल भेजने की धमकी दी थी।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उससे चार हजार रुपये भी छीन लिए थे। यह मामला सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियों में आया जिसके बाद मामला संज्ञान में आने पर एसपी अनूप कुमार सिंह ने इस प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने आरोपी दोनों सब इंस्पेक्टरों व हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया साथ ही इस पूरे मामले की जांच सीओ मुसाफिरखाना को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed