{"_id":"5f436c91d8543c5b381b6898","slug":"three-people-died-and-many-injured-in-an-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: टैंकर ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: टैंकर ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, आठ घायल
Mon, 24 Aug 2020 01:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Social media
सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में लखीमपुर मार्ग पर रविवार की आधी रात को एक तेज रफ्तार टैंकर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
घटना की खबर पाकर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह भी रात को मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।