{"_id":"607abb148ebc3e5907773603","slug":"three-patients-died-in-lohia-institute-because-of-shortage-of-oxygen","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी, लोहिया में तीन संक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी, लोहिया में तीन संक्रमितों की मौत
Sat, 17 Apr 2021 11:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:45 PM IST
सार
तीनों की मौत शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास हुई। संस्थान में ऑक्सीजन के सिलेंडर खत्म हो गए जिससे कि हाहाकार मच गया। मरीजों की बिगड़ती हालत को देखकर परिजन हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लखनऊ में सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों तक में ऑक्सीजन का संकट गहरा गया है। कोरोना के चलते अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग 10 गुना तक बढ़ गया है। गैस कंपनियां मांग की तुलना में आपूर्ति करने में हाथ खड़े कर रही हैं।
विज्ञापन
इस बीच, ऑक्सीजन सप्लाई रोकने की वजह से शनिवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में तीन कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। तीनों संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक के इमरजेंसी के होल्डिंग एरिया में ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।
विज्ञापन
आरोप है कि सुबह करीब छह बजे अचानक ऑक्सीजन की कमी होने से मरीजों की सांस फूलने लगी। जब तक ऑक्सीजन की दूसरी व्यवस्था होती, तीनों की मौत हो गई। हालांकि 50 अन्य मरीजों को ऑक्सीजन देकर उनकी जान जरूर बचा ली गई। यहां ऑक्सीजन की सप्लाई बाराबंकी की सारंग कंपनी करती है। शुक्रवार को एक प्लांट फेल होने की बात कहकर उसने सप्लाई को लेकर हाथ खड़े कर दिए। इसे लेकर उसे नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, संस्थान के डायरेक्टर डॉ. एनके सिंह ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत की खबर तथ्यहीन और निराधार है। उन्होंने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि ऑक्सीजन की अप्रत्याशित कमी पूरी करने के लिए संस्थान के शहीद पथ स्थित अस्पताल से मिले 50 सिलेंडरों का बैकअप मौजूद था।