छह दिन बाद 300 से नीचे आया मरीजों का ग्राफ, 247 नए कोरोना संक्रमित मिले, तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में मरीजों का आंकड़ा 300 से अधिक पाया गया। मंगलवार को इसमें कमी आने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि, पुराने लखनऊ में मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। यहां संकरी गलियों में बसावट होने से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को चौक में पांच, ठाकुरगंज में 10 पीड़ित मिले।
नहीं थम रहा वायरस
इंदिरानगर में 15 संक्रमित मिले। गोमती नगर में 14 लोग पॉजिटिव निकले। इसी तरह नाका और कृष्णानगर में 10-10 लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। तालकटोरा में आठ संक्रमित मिले हैं।
12 पुलिसकर्मी भी चपेट में
आशियाना थाने में तैनात 12 पुलिसकर्मी संक्रमित निकले हैं। इस क्षेत्र में सात अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। अलीगंज व सआदतगंज में पांच-पांच, महानगर में छह, हुसैनगंज में सात, हजरतगंज में नौ, जानकीपुरम में आठ लोग पॉजिटिव मिले हैं। कैसरबाग, आलमबाग, सुशांत गोल्फ सिटी व अमीनाबाद में दो-दो लोग संक्रमित मिले।
बीकेटी में छह चपेट में आए
मरने वालों में दो बस्ती के निवासी
केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती तीन मरीजों की मंगलवार को मौत हो गई। इनमें से दो बस्ती और एक गोरखपुर का निवासी है। बस्ती के सिविल लाइन निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग को 23 जुलाई को सुबह यहां भर्ती कराया गया था। उन्हें शुगर के साथ हाई ब्लड प्रेशर था। किडनी का भी इलाज चल रहा था।
मल्टी ऑर्गन फेल्योर से उनकी मौत हो गई। इसी जिले के लहरिया निवासी 40 वर्ष युवक को सड़क हादसे के बाद 25 जुलाई को भर्ती कराया गया था।। दिमागी रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। वहीं, गोरखपुर के गोला बाजार की 50 वर्षीय महिला को 25 जुलाई की शाम केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को रेस्पिरेट्री फेल्योर से मौत हो गई।
एनएचएम कार्यालय में फिर मिले दो कोरोना मरीज
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के हुसैनगंज स्थित कार्यालय में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक यहां चार मरीज मिले हैं, लेकिन कार्यालय को बंद नहीं किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों में डर है कि कहीं उन्हें भी संक्रमण न हो जाए। एनएचएम कार्यालय में मंगलवार को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के एक इंजीनियर और लीगल सेल के कंसल्टेंट भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
एक कर्मचारी ने बताया कि न तो पूरी तरह से कार्यालय का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है और न ही कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार रोस्टर बनाया जा रहा है। सचिवालय में भी समूह ग व घ के लिए ड्यूटी रोस्टर बना दिया गया है, लेकिन एनएचएम कार्यालय लगातार कर्मचारियों को प्रत्येक दिन बुलाया रहा है। कर्मचारियों के ड्यूटी रोस्टर के नियम का पालन न होने मामले में महाप्रबंधक मानव संसाधन सुधा यादव से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, अपर मिशन निदेशक हीरालाल का मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।
पीजीआई में पांच नर्से संक्रमित
बिजली कर्मचारी निकला पॉजिटिव
बिजली विभाग के ठाकुरगंज खंड कार्यालय का संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अधिशासी अभियंता अशोक सुंदरम ने बताया कि एहतियात के तौर पर ठाकुरगंज खंड कार्यालय को सैनिटाइज कर बंद कर दिया गया है। ठाकुरगंज खंड कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की जांच की गई। सभी कर्मचारी निगेटिव मिले हैं। सभी को अपने-अपने घरों में दो दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।