फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three nominations for the post of president in Lucknow University Teachers Union elections

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन

Sun, 25 May 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three nominations for the post of president in Lucknow University Teachers Union elections
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा) चुनाव को लेकर शनिवार को दिनभर विवि परिसर में हलचल रही। नामांकन के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशी विश्वविद्यालय के स्टाफ क्लब पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए तीन और महामंत्री पद के लिए छह प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया। रविवार को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराने वालों में डॉ. विनीत वर्मा, डॉ. अजय कुमार आर्या और डॉ. अनित्य गौरव शामिल हैं। इसी तरह महामंत्री पद के लिए डॉ. राजेंद्र वर्मा, डॉ. भूपेश कुमार, प्रो. राममिलन, डॉ. नागेंद्र मौर्या, डॉ. ममता सिंह, डॉ. अमिता कनौजिया ने परचा भरा है। सभी पदों के लिए मतदान 31 मई को होगा। उसी दिन मतगणना करवाकर परिणाम भी घोषित किया जाएगा। मतदाता सूची शुक्रवार को जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए भी परचे दाखिल
उपाध्यक्ष : एसएए जाफरी, मुनेश कुमार, प्रमोद कुमार गुप्ता, सीआर गौतम, सतीश कुमार, मोनिषा बनर्जी, अशोक कुमार।

संयुक्तमंत्री : अशोक कुमार, आकाश अस्थाना, सीआर गौतम, आलोक कुमार, सुचित स्वरूप, मोनिषा बनर्जी, करुणा शंकर कनौजिया, अन्नामाली सेंथिल कुमार।
कोषाध्यक्ष : जॉय सरकार, दिनेश यादव।

कला प्रतिनिधि : श्यामलेश कुमार, गौरव सिंह, अन्ना माली सेंथिल कुमार।
विज्ञान प्रतिनिधि : संगीता श्रीवास्तव, भारत कुमार व सुचित कुमार,

वाणिज्य प्रतिनिधि : चंद्रकांत कुशवाहा।
शिक्षाशास्त्र प्रतिनिधि : संजय यादव।

ललित कला प्रतिनिधि : अमरनाथ गौर व आलोक कुमार।
प्रबंधन विज्ञान प्रतिनिधि : संजय मेधावी व प्रिया।

विधि प्रतिनिधि : निहारिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed