फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three more including Bareillys lawyer arrested in Kamlesh murder case

कमलेश हत्याकांड में बरेली के वकील समेत तीन और गिरफ्तार

Sat, 26 Oct 2019 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Oct 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three more including Bareillys lawyer arrested in Kamlesh murder case
कमलेश तिवारी फाइल फोटो - फोटो : Social Media
हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के हत्यारोपियों की मदद करने वाले बरेली के वकील मो. नावेद और लखीमपुर के पलिया निवासी रईस व आसिफ को पूछताछ के बाद शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


नावेद ने हत्या के दोनों आरोपियों अशफाक और मोइनुद्दीन को बरेली में दरगाह में रुकवाने से नेपाल बार्डर तक पहुंचाने में मदद की थी। वहीं, रईस व आसिफ ने नावेद के ही कहने पर दोनों को 10 हजार रुपये की मदद की थी। कमलेश हत्याकांड में अब तक नौ की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


नावेद को पुलिस टीम बृहस्पतिवार को पकड़कर लखनऊ लाई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार नावेद ने ही बरेली में आरोपियों के ठहरने और खाने-पीने का इंतजाम कराया। इसके बाद अपनी कार से दोनों को नेपाल लेकर गया था। उसने ही हत्यारों का मोबाइल फोन हटवा दिया था। पुलिस ने बताया कि नावेद पर साक्ष्य मिटाने और हत्यारों को सरंक्षण देने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड पर जेल से आए हत्यारोपी, चाकू बरामद करने के लिए निकली टीमें
कमलेश की हत्या के आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन को शुक्रवार सुबह दो दिन की रिमांड पर जेल से बाहर ले आया गया। नाका पुलिस ने दोनों से हत्या में इस्तेमाल दूसरे चाकू के बारे में पूछताछ की। खून से सना एक चाकू होटल के कमरे में ही बरामद हो गया था। हत्यारोपियों के पास एक और पिस्टल होने की बात भी सामने आई थी जिसके बारे में उनसे जानकारी की जा रही है। 


फिलहाल, हत्यारोपियों ने चाकू फेंकने वाली जगह के बारे में जानकारी दे दी है। देर रात पुलिस टीम दोनों को उनकी बताई गई जगह पर ले गई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक चाकू बरामद नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed