{"_id":"67dc7a4a41d0b30b8e01db56","slug":"three-more-firs-against-ansal-company-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1123548-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंसल कंपनी के खिलाफ तीन और एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंसल कंपनी के खिलाफ तीन और एफआईआर
Fri, 21 Mar 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
अंसल कंपनी के खिलाफ तीन और एफआईआर
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ गोल्फ सिटी थाने में तीन और एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। पीड़ितों ने कंपनी मालिक, अधिकारी व कर्मचारियों पर प्लाॅट दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है।
सुशांत गोल्फ सिटी के आकवुड डुप्लेक्स निवासी प्रमोद कुमार मिश्र के मुताबिक कुछ वक्त पहले 32.98 लाख का भुगतान कर अंसल कंपनी के जरिये प्लाॅट बुक किया था। मार्च 2023 में आवंटन लेटर दिया गया। पर प्लॉट नहीं मिला।
सुशांत गोल्फ सिटी के पाम विला निवासी संजय भारतीय ने वर्ष 2021 में अंसल में संपर्क कर 200 वर्ग मीटर का प्लॉट 12.85 लाख रुपये में बुक कराया था। पर प्लॉट नहीं मिला। संपर्क करने पर एमडी धीरज गोयल के चैंबर में उन्हें धमका कर भगा दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा हुसैनगंज के एपी सेन रोड स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट निवासी महेश कुमार दीक्षित ने वर्ष 2010 में अंसल में एक प्लॉट बुक कराया था। तीन साल में प्लॉट पर कब्जे देने का वादा किया गया था। उन्होंने 6,14,250 रुपये का भुगतान भी किया था।