फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three more accused of making fake marksheets identified

Lucknow News: फर्जी मार्कशीट बनाने वाले तीन और आरोपी चिह्नित

Tue, 23 Dec 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Three more accused of making fake marksheets identified
लखनऊ। फर्जी मार्कशीट बनाने के मामले में पकड़े गए मास्टर माइंड के तीन और साथियों को गोमतीनगर पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। पुलिस इनके साथ गिरोह से जुड़े लोगों का भी पता लगा रही है।
विज्ञापन

गोमतीनगर पुलिस और पूर्वी जोन की क्राइम टीम ने शनिवार को जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 25 विश्वविद्यालयों की फर्जी मार्कशीट और डिग्री बनाने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। मास्टरमाइंड सत्येंद्र द्विवेदी, साथी उन्नाव के अखिलेश कुमार और लखीमपुर खीरी के ईशानगर के सौरभ शर्मा के पास से 923 फर्जी मार्कशीट व प्रमाणपत्र बरामद हुए थे। आरोपी पाठ्यक्रम के अनुसार छात्रों से 25 हजार से चार लाख रुपये तक वसूलते थे।
विज्ञापन


एसीपी बीएन सिंह ने बताया कि सत्येंद्र ने पूछताछ में तीन और साथियों के बारे में बताया है। इन्हें चिह्नित कर लिया गया है। जल्द इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों की कस्टडी रिमांड भी लेने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेरठ, राजस्थान व मध्य प्रदेश जाएंगी पुलिस

आरोपी स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ, नॉर्थ ईस्ट क्रिश्चियन विश्वविद्यालय दीमापुर नागालैंड, महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय उत्तराखंड, कलिंगा विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, जेआरएन राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय उदयपुर, साबरमती विश्वविद्यालय गुजरात सहित 25 विश्वविद्यालय की मार्कशीट और डिग्री बनाकर बेचते थे। फर्जीवाड़े में विश्वविद्यालयों के अधिकरियों के भी शामिल होने की आशंका बनी हुई है। पुलिस की पांचों टीम संबंधित विश्वविद्यालयों में जाकर अधिकारियों से पूछताछ करेगी। पुलिस कानपुर यूनिवर्सिटी भी जाएगी।


कहां से लाते थे मार्कशीट का पेपर, होगी जांच
गोमतीनगर पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि आरोपी मार्कशीट बनाने के लिए पेपर कहां से लाते थे। साथी फर्जी मार्कशीट के जरिये नौकरी हासिल करने वालों के बारे में पता लगाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी मार्कशीट बनाने के साथ ही इसमें शामिल चीजों की सप्लाई भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed