फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three months boy got dead, father is in police custody

तीन माह के बच्चे का शव छत पर मिला, पुलिस ने पिता को लिया हिरासत में

Sun, 04 Apr 2021 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
three months boy got dead, father is in police custody
लखनऊ। सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में शनिवार को तीन माह के एक शिशु का शव घर की छत पर संदिग्ध हालात में बिस्तर से लिपटा पड़ा मिला। ग्रामीणों में चर्चा है कि बच्चे को उसके नशेड़ी बाप ने ही मौत के घाट उतारा है। वहीं तंत्र-मंत्र के चक्कर में भी उसकी हत्या का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि परिवारीजन ने पुलिस को दी तहरीर में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने संदेह के आधार पर श्शिु के पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बंथरा के अलीनगर खुर्द निवासी दिनेश रावत के दोनों बेटे अमित रावत और सुमित रावत नशेड़ी किस्म के हैं। अमित के साथ पत्नी रुचि के अलावा पांच वर्षीय बेटा मयंक, दो वर्षीय अर्पन और तीन माह का बेटा सनी है। पुलिस की मानें तो अमित और सुमित आएदिन शराब के नशे में अपने पिता दिनेश, मां साधना के अलावा रुचि और उसके बेटों को पीटते रहते थे। मारपीट से आजिज होकर दिनेश, अपनी पत्नी साधना के अलावा बहू रुचि और उसके तीनों बच्चों को लेकर बंथरा के ही माती गांव में सुरेश गौतम के घर रहने लगे।
विज्ञापन

परिवारीजन का कहना है कि अमित नशे की हालत में शुक्रवार शाम माती गांव पहुंचा और अपने तीनों बच्चों को जबरन अलीनगर खुर्द स्थित अपने घर ले जाने की जिद करने लगा। उसे अधिक नशे में देख परिवारीजन ने बच्चों को वहां भेजने से मना कर दिया, लेकिन अमित ने अपने तीन माह के छोटे बच्चे सनी को जबरन रुचि की गोद से छीन लिया और उसे लेकर अलीनगर खुर्द स्थित घर चला गया। मासूम बच्चे को जबरन ले जाते देख परिवारीजन भी पीछे-पीछे अलीनगर खुर्द पहुंच गए। लेकिन काफी तलाशने के बाद भी उन्हें अमित और सनी नहीं मिले। फिर परिवारीजन वापस माती लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर जब रुचि अपने सास-ससुर के साथ बच्चे की खोजबीन के लिए फिर अपने घर अलीनगर खुर्द पहुंची तो घर की छत पर ही तीन वर्षीय मासूम सनी मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा मिला। उसे मृत देखकर सभी के होश उड़ गए और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अमित की तलाश की, तो वह घर में ही एक कमरे का दरवाजा बंद कर अंदर मौजूद मिला। पुलिस ने आवाज देकर अमित को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। बाद में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अमित को बाहर निकाला, लेकिन अमित पुलिस के सामने पागलों जैसी हरकत करते हुए नाचने लगा। फिलहाल पुलिस ने सनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर पुलिस ने अमित को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

इनसेट-
सभी पहलुओें पर जांच कर रही पुलिस
ग्रामीणों में चर्चा है कि अमित अपने बच्चे को जबरन उसकी मां की गोद से छीन लाया और उसी ने घर की छत पर उसकी हत्या कर दी। वहीं ग्रामीणों की माने तो अमित का चाचा गांव के बाहर सड़क किनारे रहकर तंत्र-मंत्र करता रहता है। संदेह जताया जा रहा है कि कहीं तंत्र-मंत्र के चक्कर में ही तो सनी को मौत के घाट उतार नहीं दिया गया ? फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मृतक बच्चे की मां रुचि ने दी गई तहरीर में किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर हत्या का कोई सुबूत मिला तो आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed