{"_id":"637c608a234f073769576cfd","slug":"three-mandal-commissioner-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अयोध्या सहित तीन मंडलों के कमिश्नर बदले, छह आईएएस अफसरों के हुए तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अयोध्या सहित तीन मंडलों के कमिश्नर बदले, छह आईएएस अफसरों के हुए तबादले
Tue, 22 Nov 2022 06:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Nov 2022 06:18 PM IST
सार
यूपी में सोमवार को अयोध्या, अलीगढ़ और बस्ती मंडल के आयुक्तों के साथ ही छह आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस अखण्ड प्रताप सिंह को गृह विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने मंगलवार को चार मंडलों अलीगढ़, अयोध्या, बस्ती और मीरजापुर के कमिश्नर बदल दिए हैं। अलीगढ़ के कमिश्नर गौरव दयाल को अयोध्या का कमिश्नर बनाया गया है। अयोध्या के कमिश्नर नवदीप रिणवा को अलीगढ़ में इसी पद पर तैनाती दी गई है। विंध्याचल मंडल, मीरजापुर के कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र को बस्ती का कमिश्नर बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. मुथुकुमारस्वामी बी. को विंध्याचल मंडल, मीरजापुर के प्रभारी आयुक्त (कमिश्नर) की जिम्मेदारी मिली है। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के अपर प्रबंध निदेशक जगदीश को इसी कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं, विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा अखंड प्रताप सिंह को विशेष सचिव, गृह विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन