फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three labourers died in diesel tank jahagirabad thana in Barabanki.

Barabanki: फैक्टरी के डीजल टैंक में उतरे तीन श्रमिकों की दम घुटने से मौत, 45 मिनट बाद मिली जानकारी

Mon, 30 Sep 2024 09:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Sep 2024 09:45 PM IST
सार

बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में डीजल टैंक में उतरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Three labourers died in diesel tank jahagirabad thana in Barabanki.
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक फैक्टरी के डीजल टैंक में उतरे तीन श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई। करीब 45 मिनट बाद प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स और अधिकारी मौजूद हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा कर उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में भटेहटा गांव के पास पशु आहार बनाने वाली एक फैक्टरी है जिसके अंदर एक डीजल का टैंक भी है। बताते हैं कि शाम करीब 4:30 बजे एक श्रमिक टैंक साफ करने के लिए उतरा तो वापस नहीं आया। इसके बाद दूसरा और फिर तीसरा श्रमिक भी अंदर गया लेकिन तीनों के वापस न आने पर अन्य श्रमिकों ने अंदर जाने की कोशिश की तो दम घुटता महसूस हुआ। बताते हैं अंदर गैस बनी थी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद फैक्टरी का प्रबंध तंत्र सक्रिय हुआ और आनन फानन किसी तरह तीनों श्रमिकों को निकालकर देवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी सुमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस में प्रशासन के अधिकारी मौके पर है। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed