{"_id":"5bf7c988bdec22418e1ad46f","slug":"three-ips-officers-transfer-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर हुआ अमल, तीन आईपीएस अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर हुआ अमल, तीन आईपीएस अफसरों के तबादले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 23 Nov 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर अमल करते हुए शुक्रवार को तीन आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिये गए।
विज्ञापन
एम के बशाल को अपर पुलिस महानिदेशक, मानवाधिकार के पद पर नियुक्त किया गया है। वह अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर थे।
इसके अलावा अभी तक पुलिस महानिदेशक के सहायक (जीएसओ) रहे दीपक रतन को पुलिस महानिरीक्षक यातायात बनाया गया है।
डॉ. संजीव गुप्ता को पुलिस महानिदेशक के सहायक (जीएसओ) पर भेजा गया है। वह अभी तक पुलिस महानिदेशक, मानवाधिकार के पद पर सेवाएं दे रहे थे।