फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three got injured when a cooker get blast in a school while cooking MDM.

Sitapur News: प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाते समय कुकर फटने से रसोइया समेत तीन झुलसे

Thu, 06 Oct 2022 03:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Oct 2022 03:13 PM IST
सार

सीतापुर जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में खाना पकाते समय कुकर फटने से रसोइया सहित तीन लोग घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Three got injured when a cooker get blast in a school while cooking MDM.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर जिले के थाना रामकोट इलाके में स्थित प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाते समय कुकर फटने से रसोईया सहित तीन लोग झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


रामकोट थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर में सुबह बच्चों के लिए खाना बनाया जा रहा था। अचानक भट्टी पर रखा कुकर अधिक दबाव होने के कारण फट गया। जिसकी चपेट में आने से रसोईया समेत तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन


झुलसने वालों में रसोईया जगन्नाथ (50), पुष्पा देवी (45) व चन्द्राणी (50) शामिल हैं। हादसे के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन अन्य स्टाफ ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर डीसी एमडीएम ब्रजमोहन सिंह भी पहुंचे है फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटी लगने से फट गया सिर
बताया जा रहा है कि कुकर का प्रेशर इतना अधिक था कि फटने के बाद उसकी सीटी मात्र लग जाने से रसोइए का सिर बुरी तरह से फट गया। उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed