{"_id":"5de49d508ebc3e54ad717b4d","slug":"three-friends-drowned-in-the-canal-while-taking-a-selfie-one-died-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी का जश्न मनाने दूल्हे का चचेरा भाई पहुंचा था पिकनिक स्पॉट, सेल्फी लेते वक्त तीन नहर में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का जश्न मनाने दूल्हे का चचेरा भाई पहुंचा था पिकनिक स्पॉट, सेल्फी लेते वक्त तीन नहर में डूबे
Mon, 02 Dec 2019 10:42 AM IST
शाहरुख खान
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गोसाईंगंज के ड्रीमवैली पिकनिक स्पॉट पर रविवार शाम करीब 4.15 बजे सेल्फी लेने के दौरान तीन युवक नहर में डूब गए। हादसे में संदीप मिश्रा उर्फ टिंकू की मौत हो गई। तीनों दोस्त तिवारीगंज निवासी संदीप के चचेरे भाई आकाश की शादी की पार्टी मना रहे थे।
तीनों के साथ हादसा स्थल पर आकाश भी मौजूद था। हादसे के वक्त वह कार मोड़कर इंतजार कर रहा था। शनिवार को आकाश की शादी हुई और रविवार को बरात लौटने के बाद सभी शादी पार्टी मनाने गए थे।
प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के मुताबिक चिनहट के तिवारीगंज निवासी आकाश मिश्रा की शनिवार को बरात गई थी। रविवार सुबह बरात वापस आई। इसके बाद आकाश व उसका दोस्त राम गुप्ता, संजीत तिवारी और चचेरा भाई संदीप मिश्रा रविवार दोपहर को अचानक पिकनिक मनाने के लिए घर से निकल पड़े।
विज्ञापन
चारों कार से गोसाईंगंज स्थित ड्रीम वैली पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे। दो से ढाई घंटे तक मौज मस्ती की, खाया-पीया इसके बाद शाम 4.15 बजे वापस जाने केलिए निकलने को तैयार हुए।

एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर ले रहे थे सेल्फी, पैर फिसला नहर में चले गए
पुलिस के मुताबिक पिकनिक मनाने के बाद घर वापस जाने के लिए सभी तैयार हुए। इसके बाद आकाश कार मोड़कर इंतजार करने लगा। वहीं, संजीत, राम गुप्ता और संदीप नहर किनारे खड़े होकर सेल्फी लेने लगे। सेल्फी लेने केदौरान तीनों का हाथ एक-दूसरे केकंधे पर था। इसी बीच एक का पैर फिसल गया। पैर फिसलते ही एक-एक कर तीनों नहर में डूबने लगे।
पुलिस व ग्रामीणों की सतर्कता से बची दो की जान
तीनों युवकों के नहर में डूबता देख ग्रामीण व वहां मौजूद दुकानदार नहर में बचाने केलिए छलांग लगा दिये। इसी बीच गश्त कर रहे प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार उपाध्याय को भी इसकी जानकारी हुई तो वो भी पहुंच गए। उनका हमराही जितेंद्र ओझा भी नहर में कूद गया।
करीब 10 मिनट के अंतराल में संजीत व राम गुप्ता को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाल लिया गया। दोनों की स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि पुलिस ने तत्काल पेट के बल लेटाकर पानी बाहर निकाला, तो दोनों ठीक हो गए।

संदीप को निकालने में लग गए 35 मिनट
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक संदीप काफी गहरे पानी में चला गया था। उसकी खोज के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। करीब 35 मिनट बाद उसे बाहर निकाला जा सका। तब वह बेहोशी की हालत में था। उसके पेट से पानी निकाला गया और कृत्रिम सांस दिया गया। किसी तरह उसके शरीर में हलचल हुई। तत्काल उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पर, करीब एक घंटे बाद सूचना मिली की संदीप की मौत हो गई।
शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
आकाश की शनिवार को शादी थी। रविवार सुबह बरात वापस आई। घर में हर तरफ खुशियों का माहौल था। महिलाएं बहू के स्वागत में जुटी थीं। वहीं पुरुष रिश्तेदारों के विदाई में व्यस्त थे। दोपहर को अचानक आकाश के दोस्त राम गुप्ता और संजीत मिश्रा उसके घर पहुंचे। आकाश के साथ संदीप भी था। बातचीत हो रही थी। अचानक ही चारों ने घूमने का प्लान बना लिया। पर, वहां हुए हादसे से खुशियों भरे घर में शाम होते ही मातम पसर गया।