{"_id":"6931f4d95e692307bb0bd5b9","slug":"three-fraudsters-arrested-for-plotting-government-land-lucknow-news-c-13-lko1004-1501771-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सरकारी जमीनों पर कब्जा कर प्लॉटिंग करने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सरकारी जमीनों पर कब्जा कर प्लॉटिंग करने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार
Fri, 05 Dec 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। करोड़ों रुपये कीमत वाली सरकारी जमीनों पर कब्जा कर प्लॉटिंग करने वाले तीन जालसाजों को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने लखनऊ और हरदोई से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
तालाब, चारागाह, ग्राम समाज आदि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले इस संगठित गिरोह के खिलाफ वर्ष 2006 में कृष्णानगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
ईओडब्ल्यू ने पूर्व में अदालत में तीनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था, जबकि ये तीनों भागे चल रहे थे। ईओडब्ल्यू के मुताबिक शासन के निर्देश पर की गई इस मामले की विवेचना में आठ आरोपी मिले थे।
विज्ञापन
इनमें से राजधानी स्थित गांधीनगर निवासी रज्जन यादव को पीजीआई थानाक्षेत्र से, जबकि माॅडल हाउस निवासी दो भाइयों अजय कुमार तलवार व विजय कुमार तलवार को हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
ये सभी सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के बाद उसमें प्लॉटिंग कर लोगों को बेच देते थे। कोई विवाद होने पर खरीदार को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देते थे।