फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three engineers transferred on corruption complaints

यूपी : भ्रष्टाचार की शिकायतों पर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता का तबादला

Mon, 07 Dec 2020 11:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Three engineers transferred on corruption complaints
Transfer
भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सिंचाई विभाग के एक अधिशासी अभियंता, एक सहायक अभियंता व एक अवर अभियंता का स्थानांतरण करके मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। यह कार्रवाई जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के निर्देश पर की गई है। हेडवर्क्स खंड आगरा नहर ओखला के अधिशासी अभियंता देवेंद्र ठाकुर को अनियमितताओं व भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने और सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने में विफल रहने पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए कार्यालय प्रमुख अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार सहायक अभियंता प्रथम सिंचाई खंड हाथरस ईश्वर सिंह को अनियमितताओं व शिकायतों के आधार पर स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यालय प्रमुख अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई राजीव कुमार सिंह ने सोमवार को इन दोनों अधिकारियों से संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं। अधिशासी अभियंता के खिलाफ  जांच की जाएगी। इसके अलावा हेडवर्क्स खंड आगरा नहर ओखला के अवर अभियंता सिविल आफाक अहमद को विभिन्न शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। इस संबंध में प्रमुख अभियंता परियोजना वीके निरंजन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed