{"_id":"62a880b36eec1057ac63a2d3","slug":"three-died-in-an-accident-on-poorvanchal-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टैंकर से भिड़ी एसयूवी, चिकित्सक पुत्र समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टैंकर से भिड़ी एसयूवी, चिकित्सक पुत्र समेत तीन की मौत
Tue, 14 Jun 2022 06:08 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी , दोस्तपुर( सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी , दोस्तपुर( सुल्तानपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Jun 2022 06:08 PM IST
सार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्गा खालिसपुर के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक एसयूवी टैंकर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
टैंकर से भिड़ी एसयूवी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्गा खालिसपुर के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी एक टैंकर से टकरा गई। दुर्घटना में एसयूवी पर सवार चिकित्सक के पुत्र समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चिकित्सक, पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल अंबेडकर नगर के लिए रेफर कर दिया। जिला बलिया के बरोवा निवासी डॉ डीके वर्मा (40) मंगलवार को पत्नी सीमा (38), बेटी सुप्रिया (14), बेटा अभिज्ञान (10) व श्याम नारायण, जयकुमार के साथ एसयूवी से लखनऊ जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
एसयूवी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दुर्गा खालिसपुर के पास पहुंची। तभी एक टैंकर से भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही डॉ. डीके वर्मा के पुत्र अभिज्ञान, श्याम नारायण और जय कुमार की मौत हो गई जबकि डॉ. डीके वर्मा, पत्नी सीमा और बेटी सुप्रिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे यूपीडा के कर्मचारियों ने तीनों को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल अंबेडकर नगर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।